दूसरी लहर: कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगवाने के 29 दिन बाद नर्स पॉजिटिव, मेडिकल के दो छात्र भी संक्रमित

दूसरी लहर: कोरोना से बचाव के दोनों टीके लगवाने के 29 दिन बाद नर्स पॉजिटिव, मेडिकल के दो छात्र भी संक्रमित


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Nurse Positive, Two Medical Students Were Also Infected 29 Days After Both The Vaccines Were Saved From Corona.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फ्लाइट से आए यात्रियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत करते सांसद शेजवलकर।

  • एक-दूसरे के संपर्क में आने के कारण शहर में तेजी से फैल रहा है कोरोना वायरस

कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। शिंदे की छावनी में रहने वाली जेएएच के मेडिसिन विभाग में पदस्थ 33 वर्षीय नर्स ने 1 मार्च काे कोरोना से बचाव के लिए कोविशील्ड का दूसरा टीका लगवाया था। इसके बाद भी नर्स मंगलवार को काेराेना पाॅजिटिव पाईं गईं। नर्स के साथ उनकी देवरानी को भी कोरोना होने की पुष्टि हुई है। वह दो दिन पहले ही भोपाल से लौटी हैं।

नर्स का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व तक उन्होंने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ड्यूटी की है। पिछले तीन दिन से उन्हें बुखार व हाथ पैर में दर्द हो रहा था। जांच कराई तो संक्रमण का पता चला। उधर जीआरएमसी के रविशंकर छात्रावास में रहने वाले एमबीबीएस तृतीय वर्ष के 25 वर्षीय और 23 वर्षीय दो मेडिकल स्टूडेंट को काेरोना होने की पुष्टि हुई है। छात्रों का कहना है कि पूर्व में उनके साथी छात्र को संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसलिए उनके सम्पर्क में आने से ही संक्रमण हुआ है।

पुणे से आए 39 यात्रियाें का सांसद ने फूल देकर किया स्वागत, कुछ देर बाद दो निकले कोरोना पॉजिटिव

ग्वालियर| होली पर पहली बार पुणे से आई स्पाइसजेट की फ्लाइट से 39 यात्री ग्वालियर आए। साेमवार दाेपहर 2.50 बजे आई इस फ्लाइट के सभी यात्रियों का राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पर सांसद विवेक शेजवलकर ने गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। वे वेटिंग कक्ष में पहुंचे और यात्रियाें से मिले।

भाजपा के जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी भी उनके साथ थे, लेकिन इसके बाद किए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट में इनमें से दाे यात्री काेराेना पाॅजिटिव निकल आए। सांसद का कहना है कि उन्हें यात्रियाें के पाॅजिटिव निकलने की जानकारी नहीं है।

दरअसल, पुणे से आए हर यात्री काे अपनी काेराेना निगेटिव रिपाेर्ट एयरपाेर्ट पर दिखानी थी। 39 में से 21 यात्रियाें ने यह रिपाेर्ट वहां माैजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम काे दिखा दी, लेकिन 18 यात्रियाें के पास टेस्ट रिपाेर्ट नहीं थी। इस कारण इनका एयरपाेर्ट पर सैंपल लेकर रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया। इनमें दो पुुरुष यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

भोपाल से आई बहन के कारण एक घर के पांच सदस्यों को हुआ कोरोना

जीवाजीगंज में एक ही घर के पांच सदस्य कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसमें 49 वर्षीय महिला, उनके 52 वर्षीय पति, 22 वर्षीय भतीजा, 26 वर्षीय किराएदार व 33 वर्षीय घर का नौकर शामिल हैं। महिला का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व उनकी बहन भोपाल से आईं थी। यहां से लौटने के बाद जब बहन ने भोपाल में जांच कराई तो संक्रमण की पता चला था। समाधिया कॉलोनी निवासी वृद्धा और उनकी बेटी संक्रमण की चपेट में है। महिला ने बताया कि उनके पति भोपाल से पिछले दिनों लौटे थे।

दो कैदी संक्रमित

इंदरगंज थाने व हजीरा थाने के दो आरोपी भी संक्रमण की चपेट में हैं। दोनों ही आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। इससे पहले भी जेल में बंद कई कैदियों को संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।

खबरें और भी हैं…



Source link