Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
एक साल से बंद गतिमान एक्सप्रेस 1 अप्रैल से हजरत निजामुद्दीन से झांसी के बीच चलेगी। रेलवे ने अभी इसे 30 जून तक चलाने का निर्णय लिया है। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनाेज कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की। उनके मुताबिक पहले की तरह गतिमान हर शुक्रवार काे नहीं चलेगी। दरअसल, मार्च 2020 में किए गए लाॅकडाउन के वक्त रेलवे ने सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। अब धीरे-धीरे ट्रेनों को छूट दी जा रही है।
ये है गतिमान का प्रस्तावित टाइम-टेबल
ट्रेन नंबर 12050: हजरत निजामुद्दीन से सुबह 8:10 बजे चलेगी और 9:50 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर आएगी। यहां 5 मिनट ठहरने के बाद 11:07 बजे ग्वालियर आएगी। यहां 2 मिनट हाॅल्ट के बाद 11:09 बजे रवाना होकर दोपहर 12:35 बजे झांसी पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 12049: झांसी से 15:05 बजे चलकर 16:03 बजे ग्वालियर आएगी। दाे मिनट रुकने के बाद रवाना हाेगी और 17:40 बजे आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट ठहरने के बाद रात 19:30 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।