- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Born Before 1977 In Sagar District, 6.18 Lakh People Will Be Vaccinated, No Certificate To Be Shown
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
- स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लिए तैयारी की पूरी, जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर लगवा सकेंगे कोरोना का टीका
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब 1 अप्रैल से 45 + उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगेगा। आदेश जारी होने के बाद सागर जिले में टीकाकरण के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले के मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल समेत सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था कराई गई है। स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देकर तैयार किया गया है।
जिला टीकाकरण अधिकारी एसआर रोशन ने बताया 1 जनवरी 1977 से पहले जन्मे लोगों को 1 अप्रैल से जिले में कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। 45 से अधिक उम्र वाले जिले में करीब 6.18 लाख लोग हैं। टीकाकरण के लिए जिले में 151 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। टीका लगवाने के पहले लोगों को उम्र संबंधी कोई भी प्रमाण पत्र दिखाने की जरूरत नहीं है। जिले के सभी ब्लॉक, तहसील में स्थित स्वास्थ्य केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर लोग टीका लगवा सकते हैं। यहां बता देंं अब तक जिले में 60 से अधिक उम्र वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा था।
28 हजार कोरोना वैक्सीन का स्टॉक पहुंचा
जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को टीका लगाए जा रहे हैं। बुधवार को जिले में कोरोना वैक्सीन के 28 हजार टीकों की खेप पहुंची है। इसके पहले 19 हजार वैक्सीन आई थी। इस प्रकार वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के पास 2 अप्रैल तक के लिए कोरोना वैक्सीन का स्टॉक है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गुरुवार को फिर कोरोना वैक्सीन जिले में पहुंचेगी।