IPL 2021: श्रेयस अय्यर ने ऋषभ पंत के कप्तान बनने पर अपना रिएक्शन दिया है. (Shreyas Iyer/Instagram)
IPL 2021: ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनने के बाद कहा, ‘दिल्ली वो जगह है जहां मैं बड़ा हुआ और 6 साल पहले यहीं से मेरी आईपीएल यात्रा शुरू हुई. इस टीम का नेतृत्व करना मेरा सपना था. आज ये सपना पूरा हो गया है.’
श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स में रविचंद्रन अश्विन, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे और स्टीव स्मिथ के सामने ऋषभ पंत को कप्तान पद का उम्मीदवार नहीं माना जा रहा था. हालांकि, कप्तान बनने के बाद ऋषभ पंत ने कहा कि उनका सपना पूरा हो गया है, वो हमेशा से इस टीम की कप्तानी करना चाहते थे. श्रेयस अय्यर ने भी दिल्ली कैपिटल्स के इस फैसले को सही बताया है.
आखिर विराट कोहली क्यों बनना चाहतें हैं T20 में ओपनर?
श्रेयस अय्यर ने कहा, ”जब मैंने कंधे की चोट से जूझ रहा था और दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल के इस संस्करण के लिए एक कप्तान की जरूरत थी. मुझे कोई संदेह नहीं था कि ऋषभ पंत इस पोस्ट के लिए सबसे बेस्ट होंगे. हमारी पूरी अविश्वसनीय टीम के साथ अद्भुत चीजें करने के लिए मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं. मैं टीम को बुरी तरह मिस करने वाला हूं और पूरे टूर्नामेंट में अपनी टीम को चियर करूंगा.”दिल्ली कैपिटल्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शानदार सफर तय किया है. प्लेऑफ का सफर पहली बार तय करने के साथ पिछले सीजन में फाइनल खेलने तक इस मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के नेतृत्व में टीम का परफॉर्मेंस शानदार रहा. पिछले दो सालों में अय्यर की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने काफी तरक्की की है. अब जबकि अय्यर की गैरमौजूदगी में पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी के लिए तैयार हैं तो ऐसे में प्रबंधन के पास भी एक बहुत बड़ा काम है. श्रेयस अय्यर के बल्लेबाजी रिप्लेसमेंट का नाम तय करना.
RCB ओपनर पडिक्कल ने की कप्तान कोहली की तारीफ, बोले- साथ खेलने से बल्लेबाजी हुई बेहतर
श्रेयस अय्यर के कंधे में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. 26 साल के इस खिलाड़ी की सर्जरी 8 अप्रैल को होनी है. अय्यर का कंधा डिस्लोकेट हो गया है और सर्जरी के बाद वह तकरीबन 5 महीने तक क्रिकेट से दूर रह सकते हैं.