- Hindi News
- Local
- Mp
- Graduate And PG Exams Will Be Held In May June And The Results Will Come In July; Graduation First second And PG Second semester Exams Will Be Through Open Book System.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में परीक्षाओं पर कोरोना का असर पड़ने लगा है। सरकार ने स्नातक व पीजी की परीक्षाएं आगे बढ़ाकर मई-जून में कराने का फैसला किया है।
- स्नातक अंतिम वर्ष व पीजी चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं पेन-पेपर मोड में होंगी
- स्नातक प्रथम-द्वितीय व पीजी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओपन बुक सिस्टम से होंगी
- उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया नया आदेश
मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार बढ़ने का असर परीक्षाओं पर पड़ने लगा है। स्नातक व पीजी (पोस्ट ग्रेज्युएट) की परीक्षाएं अब मई-जून में होंगी। उच्च शिक्षा विभाग ने बुधवार देर शाम परीक्षाओं का नया आदेश जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक स्नातक प्रथम-द्वितीय व पीजी द्वितीय सेमेस्टर ओपन बुक व स्नातक अंतिम वर्ष व पीजी चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं पेन-पेपर मोड में होंगी इन परीक्षाओं का रिजल्ट जुलाई 2021 में घोषित किया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि विश्वविद्यालय नए निर्देश के मुताबिक परीक्षाओं का टाइम टेबिल घोषित करेंगे। स्नातक अंतिम वर्ष, पीजी 4 सेमेस्टर अथवा डिप्लोमा की परीक्षाएं पेन-पेपर मोड यानी सेंटर में आयोजित की जाएगीं। जबकि प्रश्न पत्र के साथ ही मूल्यांकन व परीक्षा परिणाम जून में घोषित किया जाए। इसी तरह स्नातक प्रथम व द्वितीय वर्ष तथा पीजी 2 सेमेस्टर की परीक्षाएं ओपन बुक िसस्टम के आधार पर आयोजित की जाएगी। स्नातक प्रथम वर्ष के नियमित स्टूडेंट के लिए आंतरिक मूल्यांकन एवं ओपन बुक सिस्टम से अायोजित परीक्षा के अंकों को जोड़कर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। जबकि प्राइवेट स्टूडेंट के लिए सिर्फ ओपन बुक सिस्टम से आयोजित परीक्षा के अंकों के आधार पर घोषित किया जाएगा। स्नातक द्वितीय वर्ष की ओपन बुक परीक्षा सिस्टम से प्राप्त अंकों तथा आंतरिक मूल्यांकन के अंक जोड़कर 50% तथा प्रथम वर्ष के अंकों का 50% अंक जोड़कर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। जबकि प्राइवेट स्टूडेंट के लिए ओपन बुक सिस्टम से आयोजित परीक्षा के अंक का 50% और प्रथम वर्ष के अंकों का 50% अंक जोड़कर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। पीजी 2 सेमेस्टर के नियमित स्टूडेंट के लिए ओपन बुक परीक्षा सिस्टम से प्राप्त अंक तथा आंतरिक मूल्यांकन के अंक को जोड़कर 50% और प्रथम सेमेस्टर के अंकों का 50% अंक जोड़कर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। जबकि प्राइवेट स्टूडेंट के लिए ओपन बुक परीक्षा सिस्टम से प्राप्त अंकों का 50% और प्रथम सेमेस्टर के अंकों का 50% अंक जोड़कर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।