नर्मदा में नहाते समय डूबा युवक: जिलहरी घाट पर दोस्त के साथ गया था नहाने, डूबते समय एक को नाविकों ने बचाया, दूसरे की तलाश जारी

नर्मदा में नहाते समय डूबा युवक: जिलहरी घाट पर दोस्त के साथ गया था नहाने, डूबते समय एक को नाविकों ने बचाया, दूसरे की तलाश जारी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Went With Friend In Jilhari Ghat To Bathe, One Was Saved By Sailors While Drowning, Search For Other Continues

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गोताखोरों की मदद से नहाते समय डूब गए रोहित (20) की तलाश जारी।

  • ग्वारीघाट पुलिस और होमगार्ड की रेस्क्यू टीम सर्चिंग में जुटी
  • जीजा का इलाज कराने सिंगरौली से आया था जबलपुर, ब्रम्हऋषि कॉलोनी में दोस्त के यहां गया था रहने

ग्वारीघाट क्षेत्र के जिलहरी घाट में गुरुवार को नहाने गए दो युवक नर्मदा में बह गए। एक युवक को आसपास के लोगों ने बचा लिया, लेकिन दूसरा डूब गया। खबर मिलते ही ग्वारीघाट पुलिस मौके पर पहुंची। होमगार्ड की रेस्क्यू टीम भी तलाश में जुटी है।

करसुआ लाल थाना माढ़ा सिंगरौली निवासी रोहित शाह (20) मेडिकल अस्पताल में भर्ती अपने जीजा अमित शाह का इलाज कराने आया था। दो दिन पहले रोहित जीजा को डिस्चार्ज कराकर ब्रह्मऋषि कॉलोनी में रहने वाले दोस्त धर्मेंद्र गुप्ता के यहां लेकर आ गया था। धर्मेंद्र गुप्ता आयुर्वेदिक कॉलेज में पढ़ता है। उसके साथ इमलिया बाकल कटनी निवासी हर्ष राय (19) भी पढ़ता है।

सुबह 11.30 बजे जिलहरी घाट गए थे नहाने, तभी हुआ हादसा
सुबह करीब 11.30 बजे के रोहित शाह और हर्ष राय ग्वारीघाट के जिलहरी घाट नहाने चले गए थे। इसी दौरान रोहित शाह गहराई में चला गया। उसे डूबता देख हर्ष राय बचाने पहुंचा, तो वह भी डूबने लगा। दोनों को डूबता देख तट पर मौजूद लोग चीखने लगे। पास में ही मौजूद नाविक मदद को पहुंचे। हर्ष को तो बचा लिया गया, लेकिन रोहित शाह डूब गया।

घटनास्थल पर गहराई व भंवर के चलते हुआ हादसा
खबर मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। सूचना पर होमगार्ड की रेस्क्यू टीम भी पहुंची। अभी रोहित शाह नहीं मिल पाया है। उसके घरवालों को पुलिस ने खबर दे दी है। ग्वारीघाट टीआई विजय परस्ते के मुताबिक गुम इंसान कायम कर तलाश की जा रही है। जहां रोहित शाह डूबा है, वहां गहराई और भंवर है। नीचे चट्‌टान होने के चलते भी रेस्क्यू में कठिनाई आ रही है।

टीआई ग्वारीघाट विजय परस्ते रेस्क्यू की मॉनीटरिंग करते हुए खुद सर्चिंग में जुटे हैं।

टीआई ग्वारीघाट विजय परस्ते रेस्क्यू की मॉनीटरिंग करते हुए खुद सर्चिंग में जुटे हैं।

होमगार्ड की रेस्क्यू टीम भी तलाश में जुटी।

होमगार्ड की रेस्क्यू टीम भी तलाश में जुटी।

नहाते समय डूब गए रोहित की तलाश करते नाविक।

नहाते समय डूब गए रोहित की तलाश करते नाविक।

खबरें और भी हैं…



Source link