विदिशा में सनातन श्री हिंदू उत्सव समिति ने शनिवार को गणेश उत्सव के पुरस्कार वितरण समारोह में 175 झांकियों को सम्मानित किया। उत्कृष्ट प्रतिमा, आकर्षक झांकी और पंडाल निर्माण के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया।
.
समारोह में विधायक मुकेश टंडन, पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी और कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आगामी दुर्गा उत्सव को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने परंपरागत मूर्तियों की स्थापना का आग्रह किया।
समिति के पदाधिकारी नितिन माहेश्वरी ने एआई से निर्मित प्रतिमाओं के बहिष्कार का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ये प्रतिमाएं धार्मिक भावनाओं और परंपराओं के विपरीत हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गणेश और दुर्गा उत्सव में केवल परंपरागत प्रतिमाओं को ही स्थान दिया जाना चाहिए।
पिछले गणेश उत्सव में कुछ झांकियों में एआई निर्मित प्रतिमाएं देखी गई थीं। हिंदू संगठनों ने इसका विरोध करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। विधायक टंडन ने भी शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील की।
