मुरैना में नेशनल हाईवे 44 पर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के पास शनिवार को नूराबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ऑटो से 18 पेटी अवैध शराब जब्त की। पुलिस को देखकर चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया।
.
जानकारी के अनुसार ग्वालियर की ओर से मुरैना की तरफ आ रहा एक ऑटो (क्रमांक MP06 ZG 8380) पुलिस चेकिंग प्वाइंट के पास पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।
पुलिस ने ऑटो की तलाशी ली तो उसमें देसी और मसाला शराब की कुल 18 पेटियां बरामद हुईं। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 75 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस ने बदला ट्रेंड, तस्करों ने भी नूराबाद थाना प्रभारी सौरभ पुरी ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी की लगातार सूचना मिल रही थी, जिसके चलते हाइवे पर चेकिंग प्वाइंट लगाया गया था।इस दौरान यह बड़ी सफलता मिली। उन्होंने बताया कि अब तस्कर ऑटो से शराब की ढुलाई करने का नया तरीका अपना रहे हैं ताकि शक न हो सके।
थाना प्रभारी के अनुसार फरार ऑटो चालक की पहचान कर ली गई है। पुलिस टीम उसकी तलाश में जुट गई है और जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।