मोबाइल टॉवर पर चढ़े व्यक्ति की गिरने से मौत: रतलाम के धानासुता गांव में मोबाइल टावर पर चढ़े व्यक्ति की गिरने से मौत, नीचे उतारते वक्त हुआ हादसा

मोबाइल टॉवर पर चढ़े व्यक्ति की गिरने से मौत: रतलाम के धानासुता गांव में मोबाइल टावर पर चढ़े व्यक्ति की गिरने से मौत, नीचे उतारते वक्त हुआ हादसा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Death Of A Person Who Fell On The Mobile Tower In Dhanasuta Village Of Ratlam, An Accident Occurred While Taking Down From The Mobile Tower

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलामएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • परिजनों का आरोप गांव के एक व्यक्ति की धमकी के डर से टावर पर चढ़ा था मृतक

रतलाम के धानासुता गांव में मोबाइल टावर पर चढ़े व्यक्ति की नीचे गिरने से मौत हो गई। मृतक राजू मालवीय शराब के नशे में गांव के एक व्यक्ति से कहासुनी के बाद टावर पर चढ़ गया था।

घटना की सूचना पर बिलपांक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने राजू मालवीय को नीचे उतारने का प्रयास किया। लेकिन इस दौरान अचानक उसका पैर फिसलने से वह टावर से नीचे गिर गया।

पुलिस वाहन में राजू को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी का कहना है कि थाने पर सूचना प्राप्त हुई थी कि शराब के नशे में एक युवक टावर पर चढ़ गया है। जिसे नीचे उतारने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया।

वहीं मृतक के परिजनों की मानें तो गांव का ही मदन गायरी उससे झगड़ा कर मारने की धमकी दे रहा था। जिसके डर के चलते वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। बिलपांक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link