Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हाेशंगाबाद6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पश्चिम मध्य रेलवे में रेल सम्पत्ती व रेल यात्रियाें की सुरक्षा के लिए अब यात्री ट्रेनाें में धूम्रपान करने एवं ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। रेल मंडल भाेपाल ने यात्रियाें के लिए संरक्षित और सुगम ट्रेन परिचालन के साथ ही अपने यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचने का लक्ष्य है। यह जानकारी देते हुए मण्डल रेल प्रबंधक भोपाल उदय बोरवणकर ने बताया कि हाल के दिनों में चलती गाड़ियों में धूम्रपान करने अथवा ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा करने वालों के कारण रेल संपत्ति की हानि और सह यात्रियों के जीवन को खतरा होने की जानकारी प्रकाश में आई थी।
इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मिशन मोड में भोपाल मंडल पर रेल सुरक्षा बल और टिकट जांच कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से गाड़ियों और रेलवे परिसरों में धूम्रपान करने तथा साथ में ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थ रखने वालों के खिलाफ गहन अभियान चलाया जा रहा है। यात्री गाड़ियाें में पैंट्रीकार की भी जांच की जा रही है। पैंट्रीकार में किसी भी प्रकार के ज्वलनशील और विस्फोटक सामान पाए जाने पर रेलवे अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।