शादियों को कोरोना: कैसे दूल्हा चढ़ेगा घोड़ी, कैसे सजेगी दुल्हन कुछ नहीं पता, बैंड-बाजा-बारात के बिना निभानी पड़ जाएंगी रस्में!

शादियों को कोरोना: कैसे दूल्हा चढ़ेगा घोड़ी, कैसे सजेगी दुल्हन कुछ नहीं पता, बैंड-बाजा-बारात के बिना निभानी पड़ जाएंगी रस्में!


कोरोना काल में कई लोगों के पास शादी की तारीख आगे बढ़ाना ही अंतिम विकल्प है. (सांकेतिक तस्वीर)

21 अप्रैल से कई शादियां हैं. लेकिन, लगता है कि शादियों को भी कोरोना हो गया है. लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू की वजह से संभव है कि लोग शादियों की तारीख आगे बढ़ा दें. क्योंकि इसके सिवाए कोई चारा नहीं दिखाई दे रहा.

भोपाल. भयावह रूप लेता जा रहा कोरोना अब शादियों को भी संक्रमित करेगा. भोपाल में 21 अप्रैल के बाद शादियां होने जा रही हैं, लेकिन लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू ने सभी का तनाव बढ़ा दिया है.

खासकर रविवार को होने वाली शादियों को लेकर खासी परेशानी होने वाली है, क्योंकि उस लॉकडाउन होता है. लॉकडाउन वाले दिन न तो बैंड बज सकेगा और न ही बारात निकाली जा सकेगी. ऐसी परिस्थिति में लोगों के पास शादी की तारीख आगे बढ़ाने के सिवाए कोई और चारा नहीं रह गया है.

सरकार के फैसले का जोरदार विरोध

वहीं, दूसरी ओर शादियों के सीजन में कोई बिजनेस न होते देख मैरिज गार्डन संचालक और टेंट-कैटरर व्यवसायी भी सरकार का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि अगर कोराना वायरस भीड़ से ही फैलता है तो पहले राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियां भी बंद कर देनी चाहिए. उनका कहना है कि रंगपंचमी के बाद वे फिर सरकार और प्रशासन से अपील करेंगे.







Source link