- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Revenue And Transport Minister Corona Positive, Attended The Chief Minister’s Meeting In Damoh Two Days Ago
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
मंत्री गोविंद सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने संक्रमित होन की जानकारी दी।
- खुद को किया होम क्वारंटाइन
प्रदेश सरकार में राजस्व व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो दिन पहले में वह दमोह में आयोजित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा में शामिल हुए थे। सूचना के अनुसार गोविंद सिंह ने बुधवार को कोरोना जांच कराई थी। कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो जारी कर लोगों को खुद के संक्रमित होने की सूचना दी। साथ ही, संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की अपील की है।
दमोह में सभा के दौरान सीएम के साथ मंत्री गोविंद सिंह। (फाइल फोटो)
बता देंं, 30 मार्च को दमोह विधानसभा चुनाव के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा समेत केंद्रीय व राज्य के मंत्री दमोह पहुंचे थे। यहां भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह का नामांकन दाखिल कराने के बाद आमसभा का आयोजन किया गया था। सभा के दौरान मंत्री गोविंद सिंह मंच पर थे। साथ ही, इस दौरान उनके संपर्क में भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह समेत अन्य कई लोग आए थे।