Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबाद4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
होशंगाबाद। गेहूं खरीदी के लिए कृषि मंडी में रखे बारदाने।
- नाेडल अधिकारी करेंगे भंडारण की निगरानी
जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी गुरुवार से 15 मई तक खरीदी होगी। समर्थन मूल्य (1975) रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदी सप्ताह में 5 दिन शनिवार और रविवार को छोड़कर की जाएगी। पहली बार एफपीओ (फॉर्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन), स्व सहायता समूह, निजी वेयर हाउस संचालक समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदेंगे। इस बार 248 केंद्रों पर खरीदी होगी। इनमें 63 केंद्र वेयरहाउस में बने हैं। समर्थन मूल्य पर दो स्वसहायता समूह, 4 एफपीओ, 13 निजी वेयरहाउस संचालक इस बार गेहूं खरीदी करेंगे। कलेक्टर धनंजय सिंह ने केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं के लिए इंतजाम करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए हैं।
700 किसानों को भेजे मैसेज
जिला आपूर्ति नियंत्रक अनिल तंतुवाय ने बताया पंजीकृत किसानों को उपज की विक्रय के लिए करीब 700 किसानों को मैसेज भेजे जा चुके हैं। किसान एसएमएस प्राप्त होने पर ही खरीदी केंद्र पर आएं और निर्धारित तिथि एवं केंद्र पर उपज का विक्रय करें।
जानिए…खरीदी प्रक्रिया में क्या हुए बदलाव
पहले
- पहले सहकारी समितियां खरीदी करती थी।
- गेहूं के लिए मैसेज भोपाल से भेजे जाते थे।
- केंद्र कोरोना के कारण 290 केंद्र बनाए थे।
- 76 हजार किसानों ने कराया था पंजीयन
- 9 सेक्टरों से होता था खरीदी गई उपज का परिवहन
- बाबई साइलो में खरीदी हुई थी।
अब
- निजी वेयरहाउस, किसान कंपनी, स्वसहायता समूह भी खरीदेंगे।
- गेहूं खरीदी कर रही संस्था ही किसानों को मैसेज भेजेगी।
- इस बार केवल 248 केंद्र ही बनाए गए।
- इस बार 88,390 हजार किसानों ने कराया पंजीयन
- केवल 5 सेक्टर से होगा परिवहन
- जगह नही होने के कारण इस बार खरीदी नहीं।