अल्लाह कसम! मैं रिश्वत नहीं ले रहा हूं: खेत में तालाब खुदवाने के लिए 30 हजार रुपए घूस ली, बोला- जनपद CEO 15 हजार, APO, ईई और इंजीनियर 1 से 2 हजार लेंगे; सामने आया VIDEO

अल्लाह कसम! मैं रिश्वत नहीं ले रहा हूं: खेत में तालाब खुदवाने के लिए 30 हजार रुपए घूस ली, बोला- जनपद CEO 15 हजार, APO, ईई और इंजीनियर 1 से 2 हजार लेंगे; सामने आया VIDEO


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Took A Bribe Of 30 Thousand Rupees For Digging A Pond In The Field, Said District CEO 15 Thousand, APO, EE And Engineers Will Take 1 To 2 Thousand; VIDEO Surfaced

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

विदिशा6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सिरोंज जनपद के तरवरिया पंचायत सचिव अमान खान रिश्वत के रुपयों के साथ।

  • विदिशा के सिरोंज के तरवरिया पंचायत का मामला
  • एसडीएम ने कहा- मैं खुद करूंगी मामले की जांच

मध्य प्रदेश के विदिशा में सरकारी योजना में रिश्वत लेकर तालाब खोदे जा रहे हैं। रिश्वत लेने का एक VIDEO सामने आया है, इसमें पंचायत सचिव और रोजगार सहायक किसान से 15 हजार की रिश्वत लेते दिख रहे हैं। रिश्वत लेने के बाद सचिव कहता है- अल्लाह कसम, मैं अपने लिए रिश्वत नहीं ले रहा हूं। जनपद पंचायत सीईओ 15 हजार, फोटो अप्रूव करने के लिए APO के 1 हजार, इंजीनियर 2 हजार, ईई और एई 1-1 हजार रुपए लेगा। VIDEO गांव के ही किसानों ने बनाया है।

सिरोंज जनपद के तरवरिया पंचायत के किसान सौरभ साहू ने वीडियाे के साथ SDM से शिकायत की है। उसने SDM को बताया कि सरकारी योजना में 3 लाख रुपए से उसके खेत में तालाब खोदा जाना है। पंचायत सचिव अमान खान और रोजगार सहायक छतरसिंह दांगी इसके लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत ली है। इसके बाद भी तालाब नहीं खुदवा रहे हैं। जब भी शिकायत करो, गाली देकर भगा देते हैं। इस मामले में एसडीएम अंजली शाह ने कहा- मामला गंभीर है। इसलिए जांच मैंने जनपद को नहीं भेजी है। शिकायत सही मिलने पर कार्रवाई भी होगी।

आचार संहिता लगी तो देरी होगी
किसानों ने जो वीडियो बनाया है, वह सिरोंज नगर परिषद का है। वहां अमान खान किसान सौरभ साहू से 15 हजार रुपए लेते दिख रहा है। वह कह रहा है कि अल्लाह जानता है। मेरा क्या कहने का मतलब है। अल्लाह कसम। मैं रिश्वत नहीं लेता। 15 हजार रुपए सीईओ को देना पड़ेगा और एक से दो हजार इंजीनियर, ईई, एई और एपीओ को देना होगा। आचार संहिता लगने वाला है। काम तो तुम्हारा होगा, लेकिन देरी होगी। जल्दी काम करना है तो रुपए देने होंगे। तुम लोगों के लिए मैं आगे आया हूं। मैं एक पैसा नहीं लेता। तुम लोग 2 तो कभी ढाई हजार देते हो।

खबरें और भी हैं…



Source link