चोरों का आतंक: सरेराह गोपाल बाजार में बाइक से बैग उठाकर भागा बदमाश, सुखलिया गांव में सूने घर से जेवर लेकर भागे चोर

चोरों का आतंक: सरेराह गोपाल बाजार में बाइक से बैग उठाकर भागा बदमाश, सुखलिया गांव में सूने घर से जेवर लेकर भागे चोर


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • The Miscreant Ran Away After Picking Up The Bag From His Bike In Sarerah Gopal Bazaar, And The Thief Ran Away From A Home In Sukhlia Village

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पान दुकान पर सामान देने गए एक सेल्समैन के साथ चोरी की वारदात हो गई। वहीं, सुखलिया गांव में रहने वाली एक महिला के घर चोरी की वारदात हो गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की तलाश कर रही है।

सदर बाजार पुलिस ने 60 वर्षीय राजेन्द्र पिता तेजकरण गुप्ता निवासी 33/2 लोकनायक नगर एरोड्रम रोड़ ने चोरी का केस दर्ज करवाया है। फरियादी सेल्समैन का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि वे दोपहर 12.30 बजे गोपाल पान दुकान सदर बाजार मेन रोड पर अपनी मोपेड पर झोला लेकर सामान देने गए थे। वे दुकान पर सामान देने गए तभी मोपेड पर रखा झोला किसी ने चुरा लिया। उसमें 8 हजार का सामान और 20 हजार नकद रखे थे।

सूने मकान में चोरी की वारदात

बाणगंगा पुलिस ने बबिता पति नवीन्द्र की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया है। उसने बताया कि बदमाश घर में घुसकर नगदी रुपए, कान की झुमकी, चेन, माथे का टीका, नाक के काँटे, कमर का करधोना, चाँदी का गुच्छा, मच्छी जोडे, चाँदी के 2 सिक्के , बच्चे की पायजब, बच्चे का करधोना, बच्चे के हाथ के कडे, बच्चे का पेंडिल, बच्चे की चेन सहित हजारों का माल ले गए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link