सड़क हादसे में एक ही परिवार के 13 लोग जख्मी
सीधी के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के ग्राम झांझ में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए जा रहे एक ही परिवार के 13 सदस्य घायल हो गए जब उनका ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।
.
हादसा सुबह लगभग 11 बजे हुआ। ग्राम सजहा से रीवा जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन एक मोड़ पर संतुलन खो बैठा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला।
सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से रामपुर नैकिन अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में वाहन चालक शंकर केवट (31), जगनंदन गोंड (46), संतोष गोंड (36), शिवपूजन सिंह (27), राजबहोर सिंह (32), विजय सिंह (24), सावित्री सिंह (65), रति सिंह (41), राधा सिंह (29) और प्रशांत सिंह (9) शामिल हैं।
अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर प्रेरणा त्रिपाठी ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा चुका है। एक्सरे और अन्य जांचें की जा रही हैं। सभी की स्थिति नियंत्रण में है।
रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वाहन दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही पता लगा रही है कि वाहन में क्षमता से अधिक सवारियां थीं या नहीं। हादसे में किसी की जान नहीं गई है। पुलिस और चिकित्सकीय टीम सभी घायलों की देखरेख कर रही है।