आईटीआई की छात्रा ने फांसी लगाई:: मनचले करते थे परेशान, रात 12 बजे पहुंच गए लड़की के घर, सुबह फंदे से लटका मिला शव

आईटीआई की छात्रा ने फांसी लगाई:: मनचले करते थे परेशान, रात 12 बजे पहुंच गए लड़की के घर, सुबह फंदे से लटका मिला शव


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Satna
  • ITI Students Were Harassed By Bribing, Then Reached Home At 12 O’clock, Hanged For Fear Of Local Embezzlement.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सतना11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

घर में मृतका खुशबू तिवारी का शव रखकर रोते बिलखते परिजन

  • रामनगर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-8 का मामला
  • विरोध प्रदर्शन के बाद तीन आरोपियों पर मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

सतना जिले के रामनगर वार्ड क्रमांक-8 में रहने वाली एक आईटीआई की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों का दावा है कि आईटीआई कॉलेज में पढ़ने वाले या फिर तीन लोग उसको परेशान करते थे। बीती रात 12 बजे तीन लोग घर आए थे। जो छात्रा के बारे में पूछताछ की। पिता ने विरोध किया तो भाग गए। आनन फानन में डायल 100 को सूचना दी गई। सूचना के बाद पहुंची ने परिजनों के बयान लिए। इसके बाद लड़की के भाई और चाचा के लड़कों को आरोपियों ने धमकाया। ये बात भी परिजनों ने पुलिस को बताई। इधर घर में हुई घटना से लड़की डरी सहमी हुई थी।

शुक्रवार की सुबह 7 बजे घर में ही युवती बच्चों को पढ़ाने लगी। वहीं घर के लोग थाने रिपोर्ट करने चले गए। तभी वह बच्चों की छुटटी कर घर के अंदर जाकर कमरे में दुपटटे का फंदा बनाकर पंखा से लटक गई। जब घर वाले लौटे तो छात्रा दिख नहीं रही थी। अंदर जाकर देखे तो वह पंखे में लटकी हुई थी। पिता ने उसे फंदा काटकर उतारा। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ऐसे शुरू हुआ बवाल
मृतका खुशबू तिवारी 23 वर्ष के पिता रामचन्द्र तिवारी ने अस्पताल में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर शव लेने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया है। इनकी मांग थी कि आरोपी अरविन्द शर्मा निवासी बम्हनाडी थाना रामनगर, अतुल शर्मा निवासी सोनाडी और जितेन्द्र अज्ञात को तत्काल मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। देर तक चले बवाल के बाद एएसपी सुरेन्द्र कुमार जैन मौके पर पहुंचे। उनके आश्वासन के बाद मामला शांत हो गया।

खबरें और भी हैं…



Source link