शिवराज किसान संवाद 3 अप्रैल को होगा
Bhopal. एक दिन पहले ही कांग्रेस ने पीसीसी (MPCC) में किसान हेल्प डेस्क (Kisan help desk) की शुरुआत की है. इसमें किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर शिकायतें दर्ज हो रही हैं.
किसान संघ के प्रांत संगठन मंत्री महेश चौधरी का कहना है किसानों से कई जुड़े मुद्दे हैं. जिनके समाधान की सरकार के स्तर पर जरूरत है. फसल बीमा योजना की खामियां, फसल नुकसान के सर्वे को लेकर आने आने वाली अड़चनों, नामांतरण, मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना समेत कई मुद्दों को लेकर किसान संघ की तरफ से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा. उसके समाधान की मांग की जाएगी. किसान संघ का कहना है प्रदेश में अब भी किसानों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है. किसान संघ के प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर के नेता कल मुख्यमंत्री से किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर मांग पत्र सौंपेंगे. किसान संघ के मुताबिक सीएम शिवराज पूरे डेढ़ घंटे तक किसानों के बीच रहेंगे और उन से चर्चा करेंगे.
कांग्रेस ने शुरू की हेल्प डेस्कएक दिन पहले ही कांग्रेस ने पीसीसी में किसान हेल्प डेस्क की शुरुआत की है. इसमें किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर शिकायतें दर्ज हो रही हैं. किसान हेल्प डेस्क के प्रभारी दुर्गेश शर्मा का कहना है 1 दिन में हेल्प डेस्क पर सौ से ज्यादा किसानों ने बिजली बिल, खराब डीपी, अनाज खरीदी में गड़बड़ी, फसल बीमा योजना की खामियों से लेकर कई तरह के मामलों में शिकायतें दर्ज कराई हैं. इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है. 3 अप्रैल को कमलनाथ के दिल्ली से वापस लौटने पर किसानों से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्ट सौंपी जाएगी.