छिपकर बनाई वीडियो… फिर धमकी! इंदौर में दो युवकों पर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का बड़ा आरोप

छिपकर बनाई वीडियो… फिर धमकी! इंदौर में दो युवकों पर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का बड़ा आरोप


Last Updated:

Indore Crime News: इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक युवती ने दो युवकों पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन के दबाव का गंभीर आरोप लगाया है. युवती का कहना है कि दोनों ने नकली नामों से दोस्ती की, संबंध बनाए और गुप्त वीडियो बनाकर उसे धमकाते रहे. पुलिस ने 376, 506, 384 सहित धर्म परिवर्तन अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

छिपकर बनाई वीडियो… फिर धमकी! इंदौर में दो युवकों पर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का बड़ा आरोप

रिपोर्ट- मिथिलेश गुप्ता

Indore Crime News: इंदौर में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. लसूड़िया थाना पुलिस ने दो युवकों – मोहम्मद सुफियान और अमीर अली के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का केस दर्ज किया है. पीड़िता एक युवती है. उसका कहना है कि साल 2021 में ये दोनों लड़के उसके संपर्क में आए. दोनों ने अपना नाम बदलकर हिंदू नाम बताए और उससे दोस्ती की. धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों ने अलग-अलग समय पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए.
युवती का आरोप है कि संबंध बनाने के बाद दोनों ने छिपकर उसकी निजी वीडियो बना ली. इसके बाद शुरू हुआ ब्लैकमेल. दोनों ने धमकी दी कि अगर तुमने हमारी बात नहीं मानी तो ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे. इस डर से युवती चुप रही.

सबसे गंभीर आरोप यह है कि दोनों आरोपी लगातार युवती पर इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव डालते थे. कहते थे, “अगर तुम मुस्लिम नहीं बनी तो वीडियो पूरे शहर में फैला देंगे.” इसी डर और धमकी के कारण युवती कई बार उनसे डरकर पैसे भी देती रही. लंबे समय तक यह सिलसिला चलता रहा. युवती मानसिक रूप से बहुत परेशान हो गई. आखिरकार हिम्मत जुटाकर उसने लसूड़िया थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से लिया और तुरंत दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया.

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 376(2)(n) (बार-बार दुष्कर्म), 506 (धमकाने), 384 (वसूली) के साथ-साथ धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है. यह केस इसलिए भी ज्यादा संवेदनशील है क्योंकि इसमें “लव जिहाद” जैसे गंभीर आरोप लगे हैं, जहाँ नाम छिपाकर दोस्ती की गई और फिर धर्म बदलवाने की कोशिश की गई. फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है. पीड़िता को पुलिस सुरक्षा भी मुहैया कराई जा रही है, क्योंकि उसे जान से मारने की भी धमकी मिली थी. यह मामला एक बार फिर समाज में लड़कियों की सुरक्षा और धोखे से दोस्ती कर ब्लैकमेल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत को रेखांकित करता है.

About the Author

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

छिपकर बनाई वीडियो… फिर धमकी! दो युवकों पर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का आरोप



Source link