Last Updated:
Raja Raghuvanshi Case: राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम रघुवंशी को जमानत मिल चुकी है, जिस पर राजा के घरवालों ने रोष जताया है. वहीं अब हत्याकांड में सोनम का साथ देने वाले और पूरी प्लानिग करने वाले राज कुशवाहा की जमानत याचिका पर सुनवाई 29 अप्रैल को होगी.
राजा रघुवंशी केस में बड़ा अपडेट
Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोरकर रख दिया था. इस केस बड़ा ट्विस्ट उस समय आया, जब शिलॉन्ग की एक अदालत ने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी. इसके बाद राजा रघुवंशी के परिवारजनों के लिए यह किसी धक्के से कम नहीं था. राजा की मां ने बताया कि उन्हें कानून पर भरोसा था, लेकिन उसने ऐनवक्त पर साथ छोड़ दिया. अब राजा मर्डर केस में एक और अपडेट सामने आया है. अब हत्याकांड में सोनम के साथ देने वाले राज कुशवाहा पर सुनवाई होगी.
बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल को राज सिंह कुशवाहा की जमानत पर कोर्ट में दोपहर बाद सुनवाई होगी. अब तक सोनम सहित चार आरोपियों को बेल मिल चुकी है.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें