Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
उज्जैन4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
60 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को वैक्सीन लगाने के अभियान में उज्जैन और शाजापुर जिले का प्रदर्शन संभाग में बेहतर रहा है। संभाग में इस उम्र के करीब 7 लाख 24 हजार 294 में से 1 लाख 98 हजार 92 लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इसमें उज्जैन के 1 लाख 73 हजार 840 में से 54 हजार 643, शाजापुर में 82 हजार 373 में से 25 हजार 726 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
यानी दोनों जिलों में 31 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। यह संभाग में सबसे बेहतर प्रदर्शन है। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. संजीव कुमरावत के अनुसार 16 से 31 जनवरी तक कुल 16 सेशन में संभाग में कुल हितग्राहियों का 27% टीकाकरण किया जा चुका है। डॉ. कुमरावत के अनुसार 1 अप्रैल से माह के 30 दिनों में टीकाकरण के लक्ष्य तक काफी तेजी से पहुंचा जा सकेगा।
संभाग में 45 से 59 साल आयु वर्ग के 21 लाख से ज्यादा लोग
- उज्जैन संभाग में 45 से 59 साल की आयु के लोगों की संख्या लगभग 21 लाख 72 हजार 884 है।
- संभाग में 16 जनवरी से 31 मार्च तक 373994 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। करीब 59987 को दूसरा डोज भी लगा दिया गया है।