कोरोना ने तोड़ी परम्परा: 75 साल में दूसरी बार रंगपंचमी पर रंग बरसाते नहीं निकली गैर.

कोरोना ने तोड़ी परम्परा: 75 साल में दूसरी बार रंगपंचमी पर रंग बरसाते नहीं निकली गैर.


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राजवाडा जहा 2 साल पहले होती थी चहल पहल ..आज पड़ा है सुना

रंगों के त्यौहार रंगपंचमी पर निकलने वाली गैर को प्रशासन ने निरस्त कर दिया है। 75 साल से निकाली जा रही गैर परंपरा में दूसरा मौका है, जब गैर नहीं निकली।

जिला प्रशासन ने यह साफ़ कर दिया है कि रंगपंचमी पर घरो से बेवजह घूमने वालों की खैर नहीं होगी। रंगपंचमी पर हर साल सैकडों लोग राजबाड़ा पहुंच गए थे, लेकिन इस बार पुलिस उसे चारों तरफ बेरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद कर देगी। सिर्फ यहां से इमरजेंसी काम के लिए निकले लोग और वेक्शिनेशन के लिए जाने वालों को ही इजाजत रहेगी। अफसरों का कहना है कि त्यौहार घर पर मनाएं ताकि देश और शहर भी सुरक्षित रहे। शहर में शुक्रवार को सड़कों पर हुड़दंग रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

डीआईजी मनीष कपूरिया के अनुसार रंगपंचमी पर लोगों को घरों में ही त्योहार मनाने की अपील की जा रही है। लोगों को साथ कहा जा रहा है कि वे त्यौहार पर हुड़दंग ना मनाएं, घरों में रहें। अभी हालात बहुत खराब हैं। इसलिए वे किसी भी सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें। इसके बाद भी कोई नहीं मानता है तो उसे सबक सिखाने के लिए पुलिस मैदान में खड़ी रहेगी।

आने जाने वाले मार्ग सुने

आने जाने वाले मार्ग सुने

रंगपंचमी पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के साथ नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, आबकारी, वन विभाग के अलावा नगर सुरक्षा समिति, एसएएफ औऱ ट्रैफिक पुलिस के अलावा और भी विभागों का अमला खड़ा रहेगा। हुड़दंगियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा जाएगा। पिछली बार की तरह इस बार राजबाड़े पर भीड़ ना पहुंचे इसके लिए चारों तरफ नजर रखी जाएगी। छतों पर भी पुलिस तैनात रहेगी।

इंदौर में रंगपंचमी पर यहां सख्ती और इन्हें रहेगी छूट

  • जिला प्रशासन के अनुसार लॉकडाउन जैसी ही सख्ती होगी। आपदा समूह की बैठक के फैसले के अनुसार आदेश जारी हो चुके हैं।
  • बेवजह आने-जाने पर रोक है, त्योहार अपने घर ही मनाएं। सार्वजनिक आयोजन पर रोक है। भीड़ नहीं लगाएं। इस त्योहार को भी होली की तरह ही घर पर मनाने काे कहा गया है।
  • यात्रियों के आने-जाने पर छूट है। अस्पताल व जरूरी काम से आ-जा सकते हैं। अन्य कारण से जाने पर पुलिस 144 का उल्लंघन मानेगी।
  • दूध, दवा जैसी अनिवार्य सेवा चालू रहेगी। इन पर किसी तरह की रोक नहीं है।
  • राजवाड़े पर पुलिस और जिला प्रसाशन की टीम तैनात

इंदौर में अब 3 दिन वैक्सीनेशन महोत्सव—शहर में 3 दिनों का वैक्सीनेशन महोत्सव शुरू हो गया है। इसे लेकर कलेक्टर मनीष सिंह ने सभी निजी अस्पतालों के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। रंगपंचमी पर भी सभी अस्पतालों में वैक्सिन लगाई जाएगी, किसी को रोका नहीं जाएगा। वहीं, सभी निजी अस्पताल कॉलोनी/ क्षेत्रों/ टाऊनशिप में कैंप के माध्यम से वैक्सीनेशन को गति दें। कलेक्टर ने बताया कि हमारे पास वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। लिस्ट के अनुसार नागरिक स्वेच्छा से अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर टीकाकरण करा सकते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link