मध्य प्रदेश का बदलता मौसम: गर्मी से अभी 2 दिन और राहत रहेगी; उत्तर से हीटवेव आने के कारण 4 अप्रैल से तापमान बढ़ेगा, खरगोन 40.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म

मध्य प्रदेश का बदलता मौसम: गर्मी से अभी 2 दिन और राहत रहेगी; उत्तर से हीटवेव आने के कारण 4 अप्रैल से तापमान बढ़ेगा, खरगोन 40.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh (MP) HeatWave Alert Today Update; Temperatures Rise In Next 2 Days

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल में रात का पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। हालांकि दिन के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

  • प्रदेश के सभी जिलों में रात का तापमान 5 डिग्री तक नीचे आया
  • दिन का अधिकतम तापमान खरगौन में 40.8 डिग्री सेल्सियस रहा

मध्यप्रदेश में लगातार मौसम के मिजाज बदल रहे हैं। मार्च में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी हुई, जिससे 11 साल पुराना अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूट गया। वहीं अप्रैल के पहले 2 दिन में गर्मी से राहत मिली। अभी आज और कल दिन का तापमान इसी तरह बना रहेगा, लेकिन 4 अप्रैल से फिर से गर्मी बढ़ेगी। यह सप्ताह के अंत तक 41 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के अनुसार मौसम में यह बदलाव उत्तर से आने वाली हीट वेव के कारण होगा। आज खरगोन में सबसे ज्यादा तापमान में 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया गया। हालांकि शेष जिलों में यह 40 के नीचे ही रहा।

अधिकतम तापमान में भी गिरावट रही

प्रदेश भी में दिन के तापमान में भी गिरावट रही है। सिर्फ खरगोन और रतलाम को छोड़ दिया जाए तो शेष प्रदेश में यह 40 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहा है। भोपाल में जरूर दिन के तापमान में 2 डिग्री का उछाल रहा। यह शुक्रवार को गुरुवार के मुकाबले 37 से बढ़कर 39 के पार पहुंच गया। इसके अलावा सभी जिलों में यह कम ही रहा है। मौसम वैज्ञानिक साहा के अनुसार शनिवार को तापमान इसी तरह बना रहेगा, लेकिन रविवार से इसमें बढ़ोतरी होगी।

देशभर के न्यूनतम तापमान में गिरावट

प्रदेश में बीते 48 घंटे से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन की अपेक्षा रात का तापमान काफी तेजी से नीचे आया है और गुरुवार की रात कई जिलों में पारा 5 डिग्री तक नीचे आ गया। भोपाल में अभी यह 4.5 डिग्री सेल्सियस गिर कर 17 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। इसके अलावा भी अन्य शहरों में इसी तरह गिरावट दर्ज की गई है। इस कारण यह सामान्य से भी नीचे चला गया।

अधिकतम तापमान में वाले जिले

जिला अधिकतम तापमान
खरगोन 40.8.
रतलाम 40.0
शिवनी 39.8
रायसेन 39.6

न्यूनतम तापमान वाले जिले

जिला न्यूनतम तापमान
पचमढ़ी 12.5
उमरिया 13.6
रायसेन 14.0
नौगांव 15.0

खबरें और भी हैं…



Source link