नई दिल्ली: इंग्लैंड (England) के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स (Sam Billings) का मानना है कि आईपीएल (IPL) में दिल्ली की टीम का हिस्सा बनने के बाद उनका खेल बेहतर हुआ. वो 9 अप्रैल से शुरू होने वाली इस मेगा टी-20 लीग में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के साथ अपने अगले सीजन के लिए तैयार हैं.
IPL का बेसब्री से इंतजार
सैम बिलिंग्स 2016 और 2017 में दिल्ली फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने फरवरी में आईपीएल नीलामी में 2 करोड़ रूपये में खरीदा था. बिलिंग्स ने कहा, ‘मुझे आईपीएल पसंद है. ये दुनिया के बेस्ट टूर्नामेंट्स में से एक है और इसे लेकर जितनी चर्चा होती है वो दुनिया में कहीं और नहीं मिल सकती. मैं टूर्नामेंट में खेलने का इंतजार कर रहा हूं.
यह भी पढ़ें- आईपीएल 2021 से पहले होगी श्रेयस अय्यर के कंधे की सर्जरी, डॉक्टर्स ने दी तारीख
‘दिल्ली टीम में रहने का फायदा मिला’
बिलिंग्स ने कहा, ‘पिछली बार दिल्ली को रिप्रेजेंट करने के बाद मेरे खेल में सुधार हुआ था. उम्मीद है, हम एक ग्रुप के रूप में लय हासिल कर इस साल टूर्नामेंट जीत सकते हैं. आईपीएल में वापसी करना शानदार है. ये खिलाड़ियों का एक बड़ा ग्रुप है और दिल्ली कैपिटल्स बहुत अच्छे से हमारा ख्याल रख रहा हैं. मैं यहां आकर बहुत उत्साहित हूं.’
पंत की कप्तानी में खेलेंगे सैम
29 साल के सैम बिलिंग्स (Sam Billings) ने 187 टी20 मैचों में 3,527 रन बनाने के साथ 107 कैच और 17 स्टंपिंग किए हैं. रेग्युलर कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दिल्ली केपिटल्स की कमान संभालेंगे. बिलिंग्स ने उनके साथ अपने तजुर्बे को शेयर किया.
ANNOUNCEMENT
Rishabh Pant will be our Captain for #IPL2021 @ShreyasIyer15 has been ruled out of the upcoming season following his injury in the #INDvENG series and @RishabhPant17 will lead the team in his absence #YehHaiNayiDilli
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 30, 2021
जब सैम ने पूछा, ‘ये खिलाड़ी कौन है?’
सैम बिलिंग्स (Sam Billings) ने कहा, ‘मुझे याद है जब मैंने पहली बार ऋषभ को खेलते देखा था. हम प्रैक्टिस कर रहे थे और वह क्रिस मॉरिस, नाथन कूल्टर-नाइल और दूसरे गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से बड़े-बड़े शॉट लगा रहे थे. तब मैंने राहुल द्रविड (टीम के तत्कालीन मेंटोर) से पूछा था कि यह खिलाड़ी कौन है?.’
पंत में मुरीद बिलिंग्स
उन्होंने कहा, ‘और अब हम सब जानते हैं कि ऋषभ पंत कौन हैं और मैंने वास्तव में उस वक्त कहा कि वो शायद सबसे अच्छा युवा खिलाड़ी है जिसे मैंने देखा है.’ गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल में अपने अभियान की शुरूआत 10 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में करेगी.