- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- School college Closed, But 1772 Anganwadis Of The City Are Open, Children Eating Food Together Without Distancing
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
यह नजारा है बरखेड़ी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का। यहां एक साथ 25 से अधिक बच्चे एक साथ खाना खा रहे हैं।
कोरोना के कारण भोपाल समेत कई शहरों में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। लेकिन भोपाल की 1772 आंगनबाड़ियों में बच्चों को बुलाया जा रहा है। एक साथ 25 से अधिक बच्चों को एक साथ बैठाकर खाना खिलाया जा रहा हैं। इनमें न तो सोशल डिस्टेंसिग का पालन किया जा रहा है और न सुरक्षा के कोई इंतजाम हैं। अधिकारियों का कहना है कि आंगनबाड़ी बंद करने का निर्णय क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी लेगी। अभिभावकों का आरोप है कि जब वे बच्चों को आंगनबाड़ी नहीं भेजते तो उन्हें धमकी मिलती है कि बच्चों के नाम काट दिए जाएंगे।
पहले आदेश जारी किए, फिर कार्रवाई भी की
महिला एवं बाल विकास विभाग ने आदेश जारी किए थे कि बच्चों को दो -चार के समूह में बुलाया जाए। बरखेड़ी और जहांगीराबाद में कार्यकर्ताओं ने आदेश का पालन किया तो नौकरी पर बन आई। अफसरों न निरीक्षण किया तो चार बच्चों को बैठे देखा। इस पर संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं बरखेड़ी कार्यकर्ता की सेवाएं समाप्त कर दी। डर के मारे एक साथ बुलाने लगे बच्चों को-इसके बाद सभी आंगनबाड़ियों में पूरी स्ट्रेंथ में बच्चे बुलाए जाने लगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि जैसा विभाग उन्हें आदेश देगा, वैसा ही वे काम करेंगी।
^जिन इलाके में कोरोना बढ़ रहा है, वहां आंगनबाड़ी बंद करने का काम क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी करेगी। इस मामले में विभाग कुछ नहीं कर सकता है।
स्वाति मीणा, संचालक महिला एवं बाल विकास