केविन पीटरसन भी आईपीएल में खेल चुके हैं. (फोटो- ट्विटर)
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन (Kevin pietersen) ने आईपीएल (IPL 2021) को खेल का सबसे बड़ा शो करार दिया है. उन्होंने कहा कि जब टी20 लीग चल रही हो तो इंटरनेशनल मैच नहीं होने चाहिए.
इंग्लैंड के कई खिलाड़ी दुविधा में हैं कि आईपीएल खेलें या न्यूजीलैंड के खिलाफ दो जून से दो टेस्ट मैचों की सीरीज. अगर उनकी आईपीएल टीम आखिरी राउंड में पहुंचती है तो उन्हें आईपीएल फाइनल या नेशनल टीम के लिए खेलने में से एक को चुनना होगा. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के निदेशक एशले जाइल्स पहले ही कह चुके हैं कि ईसीबी खिलाड़ियों को आईपीएल पर इंटरनेशनल क्रिकेट को तरजीह देने के लिए दबाव नहीं बनाएगा.
Cricket boards need to realise that the @IPL is the biggest show in town.
DO NOT schedule ANY international games whilst it’s on.V v v simple!— Kevin Pietersen (@KP24) April 2, 2021
केविन पीटरसन ने सोशल मीडिया पर लिखा कहा, ‘सभी क्रिकेट बोर्ड को समझना चाहिए कि आईपीएल क्रिकेट का सबसे बड़ा शो है. इस दौरान कोई इंटरनेशनल मैच नहीं होने चाहिए. ‘वैरी वैरी सिंपल’.’ इंग्लैंड के 14 क्रिकेटर आईपीएल खेल रहे हैं. इसमें सीमित ओवर के कप्तान ऑयन माॅर्गन, जोस बटलर, बेन स्टोक्स, मोइन अली, सैम करेन, टॉप करेन, लियाम लिविंग्सटोन, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो शामिल हैं.यह भी पढ़ें: IPL 2021: संजना गणेशन ने हनीमून की फोटो शेयर की, बुमराह ने लिखा- फोटो खींचने वाला अच्छा
यह भी पढ़ें: IPL 2021: रवींद्र जडेजा ने धोनी से मिलने के बाद कहा- 2009 वाला उत्साह आज भी कायम
आईपीएल के दौरान 5 टीमें इंटरनेशनल मैच खेलेंगी
आईपीएल के मुकाबले 9 अप्रैल से 30 मई तक चलेंगे. इस दौरान 5 टीमें इंटरनेशनल मुकाबले खेलेंगी. सबसे अधिक मैच पाकिस्तान की टीम खेलेगी. पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं है. पाकिस्तान के अलावा दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम भी मैच खेलेंगी. हालांकि इन देशों के बड़े खिलाड़ी आईपीएल में खेलते रहेंगे. इस बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के कारण आईपीएल के मुकाबले मई में खत्म हो रहे हैं. फाइनल 18 से 22 जून तक साउथेम्प्टन में खेला जाएगा. टीम इंडिया भी फाइनल में पहुंची है, जहां उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होना है.