IPL 2021: संजना गणेशन ने यह फोटो शेयर की है. (फोटो संजना गणेशन के इंस्टाग्राम अकाउंट से)
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने पिछले दिनों संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) से शादी की. शादी के बाद बुमराह आईपीएल (IPL 2021) से मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं.
संजना गणेशन ने हनीमून की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, ‘जीवन भर की यादें और फिर कुछ.’ इस पर जसप्रीत बुमराह ने बेहद रोचक टिप्पणी की. उन्होंने लिखा, ‘यह फोटो खींचने वाला व्यक्ति वास्तव में अच्छा है.’ इसके अलावा फैंस ने भी इस फोटो पर दोनों को बधाई दी है. बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दाैरान निजी कारणों से हटने का फैसला किया था. इसके बाद उनके शादी की खबरें सामने आई थीं.
संजना गणेशन शादी के बाद काम पर लौट आईं थीं. वो भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे के दौरान स्टार स्पोर्ट्स के प्री मैच शो क्रिकेट लाइव में नजर आईं. उनके साथ वीवीएस लक्ष्मण और इरफान पठान भी थे. संजना पेशे से स्पोर्ट्स एंकर हैं और स्टार स्पोर्ट्स की टीम का हिस्सा हैं. बुमराह और संजना ने 15 मार्च को गोवा में एक निजी समारोह में शादी की थी और फिर गुरुद्वारे में इनकी अनंत कारज की रस्म हुई थी. कोरोना के कारण इस समारोह में दोनों परिवारों की तरफ से चुनिंदा 20 मेहमान ही शामिल हुए थे.
संजना KKR पर शो होस्ट कर चुकी हैं
संजना गणेशन आईपीएल के दौरान केकेआर डायरीज नाम के शो की भी होस्ट रह चुकी हैं. वह 2016 में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के साथ जुड़ी थीं और नाइट क्लब नाम का शो होस्ट करती थीं. संजना गणेशन वर्ल्ड कप 2019 भी कवर कर चुकी हैं. संजना ने 2012 में बीटेक किया. ग्रेजुएशन के बाद संजना ने एक साल तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया था. हालांकि, इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की तरफ रुख किया और साल 2014 में वो मिस इंडिया के फाइनल तक पहुंची थीं.