विजयपुर-श्योपुर में पैगंबर पर आपत्तिजनक पोस्ट का विरोध: मुस्लिम समाज ने थाने पहुंचकर की एफआईआर की मांग – Sheopur News

विजयपुर-श्योपुर में पैगंबर पर आपत्तिजनक पोस्ट का विरोध:  मुस्लिम समाज ने थाने पहुंचकर की एफआईआर की मांग – Sheopur News


मुस्लिम समाज ने आवेदन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

श्योपुर के विजयपुर में शुक्रवार को मुस्लिम समाज ने थाने का घेराव किया। दरअसल, वे ग्वालियर के एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर पैगंबर हजरत मोहम्मद के खिलाफ की गई आपत्तिजनक पोस्ट का विरोध कर रहे है।

.

विजयपुर में समाज के अध्यक्ष हकीम खान उर्फ बंटी के नेतृत्व में लोगों ने थाना प्रभारी राकेश शर्मा को आवेदन सौंपा। आवेदन की प्रति एसपी श्योपुर को भी भेजी गई है।

व्यक्ति ने पैगंबर पर की थी अपमानजनक पोस्ट

समाज के लोगों का कहना है कि ईद मिलादुन्नबी के दिन ग्वालियर के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट की थी। इस घटना के बाद मध्य प्रदेश के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

आरोपी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

श्योपुर में अंजुमन कमेटी ने भी कोतवाली थाना प्रभारी सतीश शर्मा को आवेदन दिया। कमेटी का कहना है कि यह कृत्य सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाला है। अंजुमन सदर शब्बीर नागौरी ने चेतावनी दी कि अगर एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो वे न्यायालय जाएंगे।

आवेदन पर शहर काजी अतीक उल्लाह कुरैशी, वक्फ बोर्ड के जिलाध्यक्ष काजी असद उल्लाह कुरैशी, वक्फ इंतजामिया कमेटी के सदर इंसाफ कुरैशी, सुन्नतवल जमात के सेकेट्री अनवर रंगरेज और अंजुमन कमेटी के सेकेट्री हाफिज निसार के हस्ताक्षर हैं।

समाज में आरोपी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।



Source link