IPL 2021: नीतीश राणा की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है. (फोटो साभार: nitishrana_official)
कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के मुख्य खिलाड़ी नीतिश राणा (Nitish Rana) ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है. पिछले दिनों वे पॉजिटिव आने के बाद से आइसोलेशन में थे.
केकेआर ने नीतिश राणा का जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें वे कोविड-19 से बचाव को लेकर बोल रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मुंबई आने के पहले सभी खिलाड़ियों की तरह मैंने भी टेस्ट कराया था और रिजल्ट निगेटिव आया. मुंबई पहुंचने के बाद मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं थे और मैंने ट्रेनिंग भी की. ’ नीतिश ने कहा कि सभी प्रोटोकॉल पालन करने के बाद भी मैं पॉजिटिव आ गया था. दो निगेटिव रिजल्ट आने के बाद मैं 12 दिन बाद टीम से जुड़ गया हैं. मैं सभी लोगों से कहूंगा कि वे कोरोना हल्के में ना लें. ये आपको नुकसान पहुंचा सकता है.
Nitish Rana joined his teammates last evening, after two consecutive negative results for Covid-19 💜
Having just beaten the virus, he urged everyone to stay safe and take all necessary precautions against Corona virus.@NitishRana_27 #KKRHaiTaiyaarhttps://t.co/G6aVZigXQT— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 3, 2021
विजय हजारे ट्रॉफी में किया है शानदार प्रदर्शनआईपीएल में 60 मैच में 28 की औसत से 1437 रन बना चुके नीतिश केकेआर के अलावा मुंबई इंडियंस से भी खेल चुके हैं. पिछले सीजन में उन्होंने 14 मैच में 25 की औसत से 254 रन बनाए थे. हालांकि पिछले दिनों खत्म हुए विजय हजारे ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था. 7 मैचों में उन्होंने 66 की औसत से 398 रन बनाए. इस दौरान एक शतक और दो अर्धशतक भी जमाया.
अब दिल्ली को लगा झटका, अक्षर पॉजिटिव हुए
नीतिश राणा के बाद दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. अक्षर सारे प्रोटोकॉल्स के साथ आइसोलेशन में हैं. दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह बड़ा झटका है. दिल्ली को अपना मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ मुंबई में खेलना है. इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट में 27 विकेट लेने वाले अक्षर का पहले मुकाबले में खेलना संदिग्ध हो गया है. इससे पहले दिल्ली के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर भी चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं.