- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Temperature Fluctuations Will Remain For Next Five Days, Loo May Move At Some Places, Khargone Temperature At 41 Degree Celsius
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश में तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। तापमान में आने वाले दिनों में उतार चढ़ाव बना रहेगा। प्रदेश में कुछ जगह आने वाले दिनों में लू भी चल सकती है।
मध्यप्रदेश के तामपान में लगातार बदलवा हो रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहने की बात की है। इसके अलावा कुछ कुछ जगह लू भी चलने की संभावना जताई है। खरगोन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अभी तापमान में राइजिंग का ट्रेड चल रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवा के चलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। राजस्थान से गर्म हवा के साथ लू भी चल रही है। ऐसे में प्रदेश में भी कहीं कहीं लू चल सकती है। हालांकि उन्होंने अभी संभावना कम जताई है।
खरगोन में अधिकतम तापमान
खरगोन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान उमरिया में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भोपाल में अधिकतम तापमान 39.1 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में अधिकतम तापमान 38.7 और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।