- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- When The Wife Reached For Sonography, The Doctor Asked For ID Proof, It Was Found That The Husband’s Name Is Gabbar, Not Mustafa.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर2 घंटे पहले
फाइल फोटो
- आराेपी गिरफ्तार, हिंदू संगठन के लोग भी पहुंचे थाने
- रूबी नाम की महिला ने बर्थडे पार्टी में मिलवाया था
इंदौर में लव-जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक जिम ट्रेनर ने अपना नाम गब्बर नाम बताकर युवती से शादी कर ली। जब युवती गर्भवती और सोनोग्राफी के लिए गई तो डॉक्टर ने पति का आईडी प्रूफ मांगा। आईडी प्रूफ में उसका मुस्तफा दर्ज है। गब्बर की पोल खुलने के बाद अस्पताल में काफी देर तक हंगामा हुआ। मौके पर हिंदू संगठन के लोग भी पहुंच गए। द्वारिकापुरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
द्वारका थाना प्रभारी सतीश द्विवेदी ने बताया, 28 साल की युवती से रूबी नामक महिला की मुलाकात ब्यूटी पार्लर में हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बाद रूबी ने युवती को जन्मदिन पार्टी में बुलाया। इस दौरान उसने एक जिम ट्रेनर से मुलाकात कराई और उसका नाम गब्बर बताया गया।
बाद में गब्बर और युवती के बीच मुलाकात होती रही। कुछ महीनों बाद दोनों ने शादी कर ली। इस बीच गर्भवती होने पर युवती डॉक्टर के पास पहुंची तो पति की असलियत सामने आ गई। आईडी प्रूफ देखा तो वह चौंक गई। उसमें पति का नाम मुस्तफा लिखा था। बाद में युवती को पता लगा कि रूबी नाम की जिस महिला ने उसे मिलवाया था, उसका नाम भी फातिमा है।
हिंदू संगठन के लोग पहुंचे, रूबी को भी आरोपी बनाने की मांग
घटना की जानकारी शनिवार देर रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी। युवती ने उनसे मदद मांगी। इसके बाद बड़ी संख्या में शनिवार देर रात थाने पर हिंदू संगठन के लोग पहुंचे। उन्होंने मुस्तफा पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में रूबी नाम की महिला को भी आरोपी बनाने की मांग बजरंग दल संगठन ने की है।