जहां होनी है खरीदी, वहां चल रहा काम: प्रशासन का दावा, खरीदी की पूरी है तैयारी, मौके पर व्यवस्थाएं हैं नदारद

जहां होनी है खरीदी, वहां चल रहा काम: प्रशासन का दावा, खरीदी की पूरी है तैयारी, मौके पर व्यवस्थाएं हैं नदारद



  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Administration Claims, Preparations For Procurement Are Complete, Arrangements Are Missing On The Spot

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

समर्थन मूल्य पर होने वाली गेहूं खरीदी को लेकर लापरवाही सामने आई है। पाटन तहसील में खरीदी के लिए तीन केन्द्र बनाए गए हैं। दो केन्द्रों की हालत यह है कि अभी वहां काम चल रहा है। तीन से चार दिन काम पूर्ण होने में लगेंगे। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि गेहूं खरीदी भी चार दिन बाद से ही शुरू हो पाएगी। इससे इतर प्रशासनिक अफसर तैयारी पूरी होने का दावा कर रहे हैं।
कटरा बेलखेड़ा केन्द्र के हाल
कटरा बेलखेड़ा खरीदी केन्द्र की खरीदी सिंघई वेयर हाउस गुरुपिपरिया में होनी है। वर्तमान में खरीदी केन्द्र में कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वेयर हाउस में काम चल रहा है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां खरीदी काम पूरा होने के बाद भी हो पाएगी।
यहां भी चल रहा काम
ग्राम करारी में राधेश्याम वेयर हाउस में इस बार गेहूं की खरीदी की जानी है। इसके बाद भी यहां पर अभी तक पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। यहां भी काम जारी है। किसानों की मानें तो केन्द्रों में व्यवस्थाएं नहीं होने पर खरीदी लेट होगी।
कुछ भी कहने से बच रहे अधिकारी
खरीदी केन्द्रों में व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। शाखा प्रबंधक सौरभ मिश्रा का कहना है कि उन्हें केन्द्र के बारे में जानकारी नहीं है। समिति प्रबंधक ही केन्द्र की पूरी जानकारी दे पाएंगे। वहीं, समिति प्रबंधक इस मामले में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। वहीं किसानों का आरोप है कि केन्द्र में अभी तक न तो तौल कांटे पहुंचे हैं और न ही बारदाने हैं। किसानों के पानी पीने तक के इंतजाम नहीं किए गए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link