पुराना लेन-देन को लेकर चला आ रहा था विवाद: उधारी के पैसा चुकाने को लेकर चलाई गोली से युवक हुआ घायल, उपचार से पहले तोड़ा दम, वारदात के बाद भागा आरोपी की पुलिस ने शुरू की तलाश

पुराना लेन-देन को लेकर चला आ रहा था विवाद: उधारी के पैसा चुकाने को लेकर चलाई गोली से युवक हुआ घायल, उपचार से पहले तोड़ा दम, वारदात के बाद भागा आरोपी की पुलिस ने शुरू की तलाश


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhind
  • The Young Man Injured By A Bullet Fired To Pay The Borrowing Money, Died Before Treatment, The Police Started The Search For The Accused Who Fled After The Crime

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भिंड8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोली लगने के बाद मृत युवक।

  • घटना गोहद थाना क्षेत्र के रुरी का पुरा गांव की।
  • गाली गलौज के बाद आरोपी ने बंदूक से किया फायर।

गोहद थाना क्षेत्र के रुरी का पुरा गांव उधारी का पैसा लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। लेन-देन का मामला इतना गहरा गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे को गालियां देने लगे। तभी एक पक्ष के युवक ने कांधे पर लटकी बंदूक उतारी और गोली चला दी। यह गोली सामने खड़े युवक के बाजू में लगते हुए आर-पार हो गई। घाव इतना गहरा था कि ब्लड नहीं रुक रहा था। युवक को उपचार के लिए पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डॉक्टर्स ने सीधे ग्वालियर ले जाने की सलाह दी। उपचार के लिए ग्वालियर ले जाते समय घायल युवक ने दम तोड़ दिया। गोहद पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

वार्ड क्रमांक 16 गांधी नगर निवासी हरी सिंह (42) पुत्र सरनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार को वह अपने भाई जनक सिंह पुत्र सरनाम सिंह के साथ एक बाइक से और भानू पुत्र हरी सिंह व अवनीश उर्फ बल्लू सेमर दूसरी बाइक से चौकी मंदिर रुरी का पुरा जा रहे थे। तभी गांव से पहले ही हम लोग रोड पर पहुंचे ही थे कि रास्ते में तहसील कुशवाह निवासी बरथरा रोड गोहद उन्हें मिल गया। साथ ही जनक सिंह से पुराने पैसों को लेकर विवाद करने लगा। इसी विवाद में वह जनक सिंह को गालियां देने लगा। जब जनक सिंह ने गालियां देने से रोका तो तहसील कुशवाह ने बंदूक उतारकर जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायर किया, जिससे गोली जनक सिंह के दाहिने बाजू में लगी और बुरी तरह से जख्मी गया।

घटना स्थल पर जांच करते पुलिस के जवान।

घटना स्थल पर जांच करते पुलिस के जवान।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा

इसके बाद तहसील सिंह मौके से फरार हो गया। वहीं हम सभी लोग जनक सिंह को गोहद अस्पताल लेकर आए। जहां से डाक्टर्स ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर कर दिया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया है। साथ ही हरी सिंह की फरियाद पर आरोपी तहसील कुशवाह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link