- Hindi News
- Local
- Mp
- Murder Was Done For Refusing To Give 25 Thousand Rupees To Speculator, Two Accused Arrested
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कटनी4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वारदात के वक्त मौके पर पुलिस जांच के लिए पहुंची थी।
जिले के एनकेजे थाना अंतर्गत हिरवारा गांव में हुई युवक हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक की हत्या सट्टे के 25 हजार रुपए की उधारी नहीं वापस करने के कारण की थी। गुत्थी सुलझाने में तीन थानों के टीआई, 6 एसआई समेत करीब एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को 22 दिन लग गए।
पुलिस ने बताया, विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर एनकेजे थाना अंतर्गत बजरिया क्षेत्र निवासी अमन ठाकुर (20) व डीजल शेड क्षेत्र निवासी शुभम सोनी (25) को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान युवकों ने पुलिस को बताया, आशीष बर्मन क्षेत्र में सट्टा पर्ची काटता था। दोनों भी इसी कारोबार में संलिप्त थे। सट्टे के कारोबार से ही जुड़े 25 हजार रुपए आशीष बर्मन से लेने थे। रुपए मांगे जाने पर आशीष देने से मना कर दिया। इसी वजह से विवाद हुआ। फिर चाकू के हमले में आशीष की मौत हो गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
12 मार्च को मिला था शव
पुलिस ने बताया कि 12 मार्च 2021 को एनकेजे थाना अंतर्गत हिरवारा गांव निवासी आशीष बर्मन (23) का शव गांव की ही पाठक कॉलोनी में मिला था। युवक के गले और और पेट में धारदार हथियार के निशान थे। गांव पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।