संक्रमण से निपटने ‘सर्जरी’ जरूरी: वाणिज्यकर आयुक्त के निर्देशों पर सख्त नहीं खंडवा कलेक्टर, 24 घंटे बाद बाजार में उमड़ी भीड़, मास्क ना सोशल डिस्टेंस… एक्टिव केस 200 से ज्यादा

संक्रमण से निपटने ‘सर्जरी’ जरूरी: वाणिज्यकर आयुक्त के निर्देशों पर सख्त नहीं खंडवा कलेक्टर, 24 घंटे बाद बाजार में उमड़ी भीड़, मास्क ना सोशल डिस्टेंस… एक्टिव केस 200 से ज्यादा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Khandwa
  • Khandwa Collector Not Strict On Commercial Tax Commissioner’s Instructions, Crowds Thronged The Market After 24 Hours, Masks No Social Distance … More Than 200 Active Cases

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खंडवा10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दोपहर 2 बजे शहर के जलेबी चौक क्षेत्र में भीड़ की तरह निकल रहे लोग, ना मास्क पहने ना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

  • – आयुक्त राघवेंद्रसिंह के निर्देशों का पालन कराने में कलेक्टर सहित आला-अधिकारी फेल

चौबीस घंटे पहले कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले के प्रभारी वाणिज्यिक कर आयुक्त राघवेंद्रसिंह ने सख्ती के निर्देश दिए थे। हालांकि रविवार को बाजारों में भीड़ दिखी। यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग तो दूर मास्क लगाने का पालन कराने में कलेक्टर फेल हो गए। जबकि जिले में कोरोना के 200 से ज्यादा एक्टिव केस है, संक्रमण के प्रभाव से 67 लोग दम तोड़ चुके हैं।
कलेक्ट्रेट की बैठक में आयुक्त सिंह ने विशेष तौर पर कलेक्टर सहित सभी विभाग प्रमुखों से कहा था कि लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें। दुकानों के सामने गोले बनवाएं, उनसे कहे कि जो मास्क लगाकर ना आए उसे सामान न बेचें। लेकिन, शहर के जलेबी चौक स्थित सब्जी मंडी, बांबे बाजार, बुधवारा, अस्पताल चौराहा क्षेत्र में भरी दोपहरी में भीड़ उमड़ पड़ी। लोग बिना मास्क निकलें। दुकानों के बाहर कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हुआ।
– पुलिस ना प्रशासन सख्त, सर्जरी की जरूरत
शनिवार को वाणिज्यिक कर आयुक्त राघवेंद्रसिंह ने बैठक लेकर कलेक्टर अनय द्विवेद्वी, जिपं सीईओ नंदा भलावे, एसपी विवेकसिंह सहित सभी राजस्व व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को चेताया कि संक्रमण का प्रभाव बढ़ रहा हैं। रोकथाम के लिए सख्ती की जरूरत हैं। लेकिन 24 घंटे बाद ना पुलिस सख्त दिखी और ना ही प्रशासनिक अमला। ऐसे में अब प्रशासनिक सर्जरी की जरूरत महसूस हो रही हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link