40 फीटे गहरे नाले में गिरी कार: 12 घंटे रेस्क्यू के बाद दिखी कार, 25 फीट गहरे पानी से निकालने की कोशिश जारी; 4 लोग सवार थे, खराब सड़क की वजह से हुआ हादसा

40 फीटे गहरे नाले में गिरी कार: 12 घंटे रेस्क्यू के बाद दिखी कार, 25 फीट गहरे पानी से निकालने की कोशिश जारी; 4 लोग सवार थे, खराब सड़क की वजह से हुआ हादसा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • 25 To 30 Feet Of Water Filling, Found After 12 Hours Of Rescue Operation, Preparing To Take Out The Car; 4 People Were On Board

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मंडला16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • बरगी बांध के बबैहा नाले में निर्माणाधीन पुल से कार गिरी
  • 12 घंटे बाद गोताखोर तलाश पाए

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में बड़ा हादसा हो गया। एक कार बरगी बांध के बबैहा नाले में निर्माणाधीन पुल से गिर गई। कार में 4 लोग सवार थे। घटना शनिवार रात 10:30 बजे की है। 12 घंटे बाद कार को गोताखोर तलाश पाए। कार को निकालने की कोशिश जारी है। बबैहा नाले की गहराई 40 फीट है। उसमें 25 से 30 फीट पानी भरा हुआ है।

मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे पर निकली कार बरगी डैम के कैचमेंट एरिया से लगे बबैहा नाले में पुल से गिर गई। कार मंडला की ओर जा रही थी। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया गया कि कार में 4 लोग सवार थे। पुलिस ने मौके पर पहुंची। मौके पर SDRF को बुलाया गया। गोताखोरों और आसपास के लोगों की मदद से नाले में तलाश शुरू की गई। रात 3 बजे तक तलाश चली और रेस्क्यू बंद कर दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक हादसा खराब सड़क की वजह से हुआ है।

पुल के पास की सड़क उखड़ी होने की वजह से हुआ हादसा।

पुल के पास की सड़क उखड़ी होने की वजह से हुआ हादसा।

रविवार सुबह 6 बजे दोबारा रेस्क्यू शुरू किया गया। पानी 25 से 30 भरा होने के कारण रेस्क्यू में परेशानी आई। 11 बजे जाकर कार नाले में मिली। इसके बाद उसे निकालने की कोशिश चल रही है। मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शैलेष मिश्रा सहित पुलिस बल, बचाव कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 6 वर्षों से निर्माणाधीन मंडला-जबलपुर हाईवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link