आईपीएल 2021 में 10 मैचों का आयोजन मुंबई में होना है. (फाइल फोटो)
IPL 2021: कोरोना वायरस की स्थिति यदि नियंत्रण से बाहर चली जाती है तो फिर इंदौर और हैदराबाद को आईपीएल के ‘स्टैंड बाई’ स्थान के रूप में रखा गया है. हालांकि बीसीसीआई को मुंबई में ही आईपीएल मैचों के आयोजन का भरोसा है.
मुंबई में होंगे आईपीएल के 10 मैच
आईपीएल का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के 14वें सीजन के 10 मुकाबले खेले जाने हैं. चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पहले पांच मुकाबले मुंबई में ही खेलने हैं. महाराष्ट्र में शुक्रवार को 47000 मामले दर्ज किये गये और वहां संभावित लॉकडाउन की स्थिति नजर आ रही है जिसका संकेत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिया है. उन्होंने कहा, ‘‘अगर मौजूदा स्थिति बनी रही तो मैं लॉकडाउन लगाने की आशंका से इनकार नहीं सकता.’’
कोरोना वायरस की स्थिति यदि नियंत्रण से बाहर चली जाती है तो फिर इंदौर और हैदराबाद को आईपीएल के ‘स्टैंड बाई’ स्थान के रूप में रखा गया है. हालांकि बीसीसीआई को कोविड-19 मामलों में तेजी से बढ़ोतरी के बावजूद 10 से 25 अप्रैल के बीच इस शहर में आईपीएल मैचों के आयोजन का भरोसा है. बोर्ड का कहना है कि इतने कम समय में वैकल्पिक स्थल पर ‘बायो-बबल’ बनाना संभव नहीं होगा.बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘‘हां, हैदराबाद एक ‘स्टैंड बाई’ स्थलों में से एक है लेकिन सभी व्यावहारिक कारणों को देखते हुए हम अब भी मुंबई से मैच शिफ्ट करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं. इतने कम समय में एक और ‘बायो-बबल’ बनाना मुश्किल होगा. ’’
यह भी पढ़ें:
कोरोना के खतरे के बीच मुंबई में ही होंगे IPL मैच, BCCI ने कहा-इतने कम समय में बायो-बबल संभव नहीं
IPL 2021: बतौर कप्तान केएल राहुल का बल्लेबाजी औसत सबसे अच्छा, रोहित का सबसे खराब
मुंबई में अभी दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियन्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की टीमें हैं लेकिन इनमें कोई भी टीम वानखेड़े नहीं गयी. अधिकारी ने कहा, ‘‘दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ब्रेबोर्न स्टेडियम और बांद्रा कुर्ला काम्पलेक्स मैदान पर अभ्यास कर रही हैं. कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने चेन्नई रवाना होने से पहले नवी मुंबई में डीवाई पाटिल स्टेडियम में अभ्यास किया था. ’’उम्मीद है कि राज्य में बढ़ते मामलों को देखते हुए बीसीसीआई की मेडिकल इकाई परीक्षण की संख्या बढ़ा देगी.