MP में कोरोना बेकाबू: 3179 नए केस, 11 मौंते; महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ की सीमा सील, CM ने कहा= जहां जररुत होगी वहां लॉकडाउन

MP में कोरोना बेकाबू: 3179 नए केस, 11 मौंते; महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ की सीमा सील, CM ने कहा= जहां जररुत होगी वहां लॉकडाउन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • 3179 New Cases, 11 Deaths; Maharashtra And Chhattisgarh Border Seal, CM Said = Lockdown Where Necessary

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में पिछले 14 घंटे में रिकार्ड 3279 नए कोराेना संक्रमित मिले हैं। सरकार ने महाराष्ट्र के बाद अब छत्तीसगढ़ की सीमा को सील कर दिया है।

  • टेस्टिंग बढ़ाई तो पॉजिटिव केस भी बढ़े; संक्रमण दर 11% ज्यादा हुई,50% केस चार महानगरों में मिल रहे
  • शाम को जीप में भोपाल की सड़कों पर निकलेंगे मुख्यमंत्री, कोविड गाइड लाइन का पालन करने लाेगों को करेगे जागरुक

मध्य प्रदेश में काेरोना की दूसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में रिकार्ड 3178 नए केस मिले हैं। इस दौरान 11 मरीजों की मौत भी हुई है। प्रदेश में 20 से अधिक केस वाले शहरों की संख्या अब 32 हो चुकी है। यानी हालात ज्यादा खराब होते दिखाई दे रहे हैं। यही वजह है कि महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़ की सीमा को भी सील कर दिया गया है। क्योंकि महाराष्ट्र के बाद छत्तीसगढ़ में मध्य प्रदेश से ज्यादा केस मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जहां जररुत पड़गी, वहां लॉकडाउन किया जाएगा। पूरे प्रदेश में एक साथ लॉकउाडन करने से आर्थिक गतिविधियां प्रभवित होती हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर, पहली लहर से ज्यादा खतरनाक मोड में आ चुकी है। प्रदेश में एक्टिव केस 21335 हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में चार महानगरों में लगातार संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। इंदौर में 737, भोपाल में 526, जबलपुर में 224 और ग्वालियर में 120 नए संक्रमित मिले हैं। प्रदेश के 50% केस इन चार महानगरों में मिले हैँ। एक्टिव केस का आंकड़ा 21335 हो चुकी है। इंदौर में 5209, भोपाल में 4480, जबलपुर में 1439 और ग्वालियर में 818 एक्टिव केस हो गए है। यही वजह है कि शनिवार को मुख्यमंत्री ने काेरोना की समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए थे कि अस्पतालों में बेड की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। साथ ही आवश्यकतानुसार जिन निजी अस्पतालों में बेड्स खाली हैं, उनके साथ अनुबंध कर बेड्स की संख्या बढ़ाएं। टेस्ट बढ़ने के साथ पॉजिटिव केस भी बढ़ रहे हैं यदि पिछले 7 दिन के आंकड़े देखे तो स्पष्ट है कि टेस्ट बढ़ने के साथ ही पॉजिटिव केस भी बढ़ रहे हैं। इसके साथ ही संक्रमण दर में लगातार वृद्धि हो रही है। 28 मार्च को 20 हजार से ज्यादा टेस्ट हुए थे, लेकिन यह आंकड़ा 3 अप्रैल को बढ़कर 28 हजार से ज्यादा हो गया है। इसी तरह से संक्रमण दर 28 मार्च को 9.9% थी, जो 3 अप्रैल को 11.07% दर्ज की गई है। 32 जिलों मंे 20 से ज्यादा केस प्रदेश में 3 अप्रैल को 52 में से 32 जिलों में 20 से अधिक केस मिले हैं। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के अलावा अनूपपुर 24, बड़वानी 72, बैतूल 63, बड़वानी 76, छिंदवाड़ा 68, देवास 27, झाबुआ 46, कटनी 55, खंडवा 25, खरगौन 74, नरसिंहपुर 65, नीमच 37, रतलाम 77, रीवा 29, सागर 48, शहडोल 25, शाजापुर 86,उज्जैन 94, अलीराजपुर 24, सिवनी 42, मंदसौर 41,खरगौन 78,सीहोर 39 नीमच 28,,सतना 29, सिंगरौली 21, दमोह 24, और विदिशा में 45 नए संक्रमित मिले हैं।

सीएम आज निकलेंगे सड़कों पर

कारोना की गाइड लाइन का पालन करने के लिए जागरुक करने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं भोपाल की सड़कों पर निकलेंगे। मुख्यमंत्री एक जीप में शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में जाकर मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने की की अपील करेंगे।

टेस्ट बढ़े तो पॉजिटव केस भी बढ़े तारीख टेस्ट पॉजिटिव केस संक्रमण दर (%) 28 मार्च 20926 2323 9.9 29 मार्च 20419 2173 10.0 30 मार्च 22884 2332 10.1 31 मार्च 25656 2546 9.9 1 अप्रैल 26514 2777 10.4 2 अप्रैल 27231 2839 10.4 3 अप्रैल 28705 3178 11.0

खबरें और भी हैं…



Source link