RTO का उड़नदस्ता बना वसूली गैंग: NH-7 पर चैकिंग के दौरान ड्राइवर ने आरक्षक के जांघ व पैर से चढ़ा दिया कंटेनर, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

RTO का उड़नदस्ता बना वसूली गैंग: NH-7 पर चैकिंग के दौरान ड्राइवर ने आरक्षक के जांघ व पैर से चढ़ा दिया कंटेनर, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • During Check On NH 7, The Driver Plied The Container From The Thigh And Leg Of The Constable, A Case Of Attempt To Murder Was Registered.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

परिवहन विभाग में पदस्थ आरक्षक प्रकाश चौधरी की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

  • बरगी क्षेत्र के कालादेही और सुकरी के पास शनिवार सुबह आरटीओ का संभागीय उड़नदस्ता कर रहा था चैकिंग
  • वारदात के बाद अधिकारी आरक्षक की मौजूदगी को लेकर अलग-अलग तर्क गढ़ रहे

RTO के संभागीय उड़नदस्ते में शामिल आरक्षक के ऊपर कंटेनर चढ़ाकर जान लेने की कोशिश करने वाले ड्राइवर के खिलाफ बरगी पुलिस ने धारा 308 भादवि का प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस ड्राइवर की तलाश में जुटी है। उधर, निजी अस्पताल में इलाजरत ड्राइवर की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। इस प्रकरण में आरटीओ से लेकर संभागीय उड़न दस्ते की कार्यप्रणाली को लेकर भी कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो यह पूरा वाकया वसूली से जुड़ा है।

जानकारी के अनुसार आरक्षक पियूष मरावी की ओर से बरगी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पियूष मरावी के मुताबिक वह परिवहन विभगा में आरक्षक है। संभागीय उड़नदस्ता प्रभारी उप निरीक्षक राजेंद्र साहू, प्रधान अारक्षक रामदयाल, आशुतोष मौगे, देवेंद्र दांगी के साथ एनएच-7 जबलपुर-नागपुर रोड पर ग्राम कालादेही के पास वाहन चैकिंग कर रहा था। तभी परिवहन विभाग का चालक उसका दोस्त आरक्षक प्रकाश चौधरी उससे मिलने पहुंचा।
चाकघाट बैरियर में है आरक्षक प्रकाश चौधरी की तैनाती
प्रकाश चौधरी की वर्तमान तैनाती रीवा जिले में चाकघाट बैरियर में है। शनिवार सुबह नौ बजे कंटेनर एचआर 38 एक्स 9366 का ड्राइवर नागपुर की ओर से आता हुआ दिखा। रोकने का इशारा करने पर ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी।

घटना के समय की कंटेनर की चपेट में आने के बाद आरक्षक हो गया था बेहोश।

घटना के समय की कंटेनर की चपेट में आने के बाद आरक्षक हो गया था बेहोश।

कंटेनर रोड किनारे खड़े आरक्षक प्रकाश के ऊपर चढ़ाते हुए आगे ले गया। थोड़ी दूर मुख्य रोड पर कंटेनर खड़ी कर ड्राइवर भाग गया। ड्राइवर ने जानबूझकर जान लेने की कोशिश की। इस मामले में बरगी पुलिस ने कंटेनर ड्राइवर के खिलाफ धारा 279, 308 भादवि का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
संभागीय उड़न दस्ते में मौखिक आदेश पर था शामिल, घटना के बाद रची गई कहानी
आरटीओ सूत्रों की मानें तो प्रकाश चौधरी का भले ही चाकघाट रीवा बैरियर में तैनाती रही हो, लेकिन मौखिक आदेश पर उसे संभागीय उड़न दस्ते में शामिल किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय प्रकाश चौधरी ही कंटेनर को रोक रहा था। यदि वह छुट्‌टी पर ही था तो वदी में दोस्त से मिलने की क्या वजह थी। संभागीय उड़न दस्ते के खिलाफ पूर्व में भी वसूली की कई शिकायतें आ चुकी हैं।

RTO उड़न दस्ते के सिपाही पर कंटेनर चढ़ाया:छुट्टी लेकर घर निकला और करने लगा जांच, जांघ व पैर को कुचल कर भागा कंटेनर ड्राइवर; अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है कांस्टेबल

आरटीओ संतोष पाल को भी संभागीय उड़न दस्ते की पूरी करतूत मालुम है। यहां जबलपुर सहित आसपास के जिलों के वाहनों को छोड़कर दूसरे राज्यों के लोडिंग वाहनों से चैकिंग की आड़ में वसूली की जाती है। कई ड्राइवरों से मारपीट भी की जाती है। बरगी टीआई शिवराज सिंह के मुताबिक प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

खबरें और भी हैं…



Source link