Volkswagen जल्द लॉन्च करेगी 4 नई SUV, जानिए इनके बारे मे सबकुछ

Volkswagen जल्द लॉन्च करेगी 4 नई SUV, जानिए इनके बारे मे सबकुछ


Volkswagen इस साल लॉन्च करेगी 4 नई एसयूवी.

Volkswagen 2021 में भारत में 4 नई एसयूवी लॉन्च करने वाली है. जिसमें कंपनी T-Roc 2021, Tiguan Allspace 2021, Tiguan और Taigun एसयूवी लॉन्च होगी. ये सभी एसयूवी कंपनी इसी साल लॉन्च करने की योजना बना रही हैं.

नई दिल्ली. Volkswagen ने ऑटो एक्सपो 2020 में 4 नई एसयूवी पेश की थी. जिन्हें कंपनी इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च करने की योजना बना रही है. बीते कई दिनों से Volkswagen ट्विटर पर इन कारों की जानकारी शेयर कर रही है. जिसमें कंपनी का कहना है कि, हमने ऑटो एक्सपो 2020 में 4 नई एसयूवी लॉन्च करने का वादा किया था. जिन्हें हम पूरा करने जा रहे है. आइए जानते है Volkswagen किन नामों से लॉन्च करने वाली है.

ये SUV होगी लॉन्च – Volkswagen 2021 में भारत में 4 नई एसयूवी लॉन्च करने वाली है. जिसमें कंपनी T-Roc 2021, Tiguan Allspace 2021, Tiguan और Taigun एसयूवी लॉन्च होगी. ये सभी एसयूवी कंपनी इसी साल लॉन्च करने की योजना बना रही हैं.

Volkswagen इसलिए लॉन्च कर रही है एसयूवी – देश में इन दिनों एसयूवी कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. जिसको ध्यान में रखते हुए सभी कार निर्माता कंपनी जैसे महिंद्रा, टाटा, हुंडई मारुति और Volkswagen एसयूवी कार लॉन्च करने पर जोर दे रही हैं. आपको बता दे इसी साल देश में नई टाटा सफारी, जीप कंपास, हुंडई अल्काजार जैसी एसयूवी लॉन्च हुई है. वहीं महिंद्रा जल्द ही 2021 महिंद्रा स्कॉर्पियो, 2021 XUV500 लॉन्च करने वाली है.यह भी पढ़ें: Natarajan को गिफ्ट मिली Mahindra Thar, उन्होंने आनंद महिंद्रा को रिटर्न Gift में दिया ये

बीते साल ऑटो सेक्टर में रही थी मंदी – बीते साल कोरोना महामारी से ऑटो सेक्टर में मंदी का दौर रहा था. जिसके चलते कार निर्माता कंपनियों ने अपनी नई लॉन्चिंग को टाल दिया था. लेकिन नए साल के साथ ही ऑटो सेक्टर में उत्साह देखने को मिल रहा है. इसलिए कार निर्माता कंपनी महिंद्रा, टाटा, फॉक्सवैगन और हुंडई नई कार लॉन्च करने वाली हैं.









Source link