दो दिनी लॉकडाउन खत्म: संक्रमण की रफ्तार को देखकर लेंगे आगे फैसला, फिलहाल वैक्सीनेशन पर जोर, 8 सेंटर बढ़ाए

दो दिनी लॉकडाउन खत्म: संक्रमण की रफ्तार को देखकर लेंगे आगे फैसला, फिलहाल वैक्सीनेशन पर जोर, 8 सेंटर बढ़ाए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • Seeing The Pace Of Infection, You Will Decide Further, For The Moment, Emphasis On Vaccination, Increase 8 Centers

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना को रोकने के लिए दूसरी लहर का पहला दो दिनी लॉकडाउन खत्म हो चुका है। सरकारी अमले की सख्ती के चलते रविवार को शहरवासियों घर में ही रहे। अगली बार लॉकडाउन दो दिन का होगा या एक दिन का इसका फैसला संक्रमण की रफ्तार को देखकर लिया जाएगा। फिलहाल प्रशासन का सारा जोर वैक्सीनेशन पर है। तेजी लाने के लिए जिले में 8 सेंटर और बढ़ा दिए हैं। सोमवार से 21 केंद्र पर टीके लगाए जाएंगे। वैक्सीनेशन की शुरुआत 16 जनवरी से हुई थी। रविवार तक जिले के 67900 का टीकाकरण हो चुका है। इसमें 58142 को पहला, जबकि 9758 को दूसरा डोज लगाया जा चुका है।

विधायक काश्यप की पहल पर सिटी में दो और केंद्र बढ़ाए गए

वैक्सीनेशन के लिए विधायक चेतन्य कश्यप की पहल पर स्वास्थ्य विभाग ने सिटी में दो और केंद्र बढ़ाए हैं। इनमें विरियाखेड़ी स्थित श्री गुरुनानक सिंधु भवन संत कंवरराम सिंधु नगर और बाजना बस स्टैंड स्थित काश्यप सभागृह है। मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित ने बताया सोमवार से दोनों केंद्रों पर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक वैक्सीनेशन किया जाएगा। उधर नगर निगम कमिश्नर सोमनाथ झारिया ने भी निगम अमले को निर्देश जारी किए है कि जिन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई, वे जल्द से जल्द लगवा लें।

आज हमारे जिले के इन केंद्रों पर किया जाएगा टीकाकरण

सिविल हॉस्पिटल आलोट, जावरा, सीएचसी पिपलौदा, सैलाना, नामली, पीएचसी बांगरोद, बिलपांक, बिरमावल, रावटी, रतलाम में पुराना कलेक्ट्रेट, बाल चिकित्सालय, घटला कॉलोनी, अलकापुरी कम्युनिटी हॉल, जवाहर नगर कम्युनिटी हॉल, मेडिकल कॉलेज, आयुष हॉस्पिटल त्रिपोलिया गेट, जैन काश्यप सभागृह सागोद रोड, गुरु नानक भवन मोहन नगर, सीवीसी प्राइवेट श्रद्धा हॉस्पिटल काटजू नगर, आरोग्यं हॉस्पिटल कॉलेज रोड, जीडी हॉस्पिटल 80 फीट रोड।

जागरुकता का कर रहे प्रयास
प्रशासन वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए अपने स्तर पर जागरुकता फैलाने का प्रयास कर रहा है ताकि अधिकाधिक डोज लगाए जा सकें।

वैक्सीन वाइस डिटेल
वैक्सीन पहला डोज दूसरा डोज कुल

कोविशिल्ड 53370 7865 61235
कोवैक्सीन 4772 1893 6665​​​​​​​

आज 6880 को टीका लगाने का टारगेट

जिले में सोमवार को 6880 को टीका लगाने का टारगेट है। अब तक जिले में 13 सेंटर पर टीकाकरण किया जा रहा था। सोमवार से 21 केंद्रों पर होगा। इसमें से 8 जगह को-वैक्सीन, जबकि 13 जगह कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी। रविवार को 2633 को टीके लगाए गए। इनमें 2569 को पहला, जबकि 64 को दूसरा डोज लगाया गया।

​​​​​​​

खबरें और भी हैं…



Source link