प्राॅपर्टी बाजार में बूम: तीन महीने के लॉकडाउन को पछाड़ा, नई कॉलोनियों में निवेश

प्राॅपर्टी बाजार में बूम: तीन महीने के लॉकडाउन को पछाड़ा, नई कॉलोनियों में निवेश


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • लोग खुले में रहना पसंद कर रहे, इसलिए प्रॉपर्टी बाजार में बढ़ा कारोबार, अभी 100 रजिस्ट्रियां रोज

कोरोना के बावजूद लोगों का रुझान प्राॅपर्टी में निवेश की तरफ है। इससे प्राॅपर्टी बाजार में खूब कारोबार हो रहा है। स्थिति यह है कि वित्तीय वर्ष खत्म होने के बाद भी मकान, प्लाॅट की रजिस्ट्री कराने के लिए रजिस्ट्रार विभाग में लोगों की भीड़ लग रही है और 100 रजिस्ट्रियां रोज हो रही हैं। प्राॅपर्टी बाजार में बूम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रजिस्ट्रार विभाग को पिछले वित्तीय वर्ष में 138 करोड़ रुपए के राजस्व का टारगेट मिला था। विभाग ने उससे चार करोड़ रुपए ज्यादा हासिल किया और सालभर में 142 करोड़ रुपए का राजस्व मिला है। जबकि इस दरम्यान लॉकडाउन लगा रहा और तीन महीने तक एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई। लेकिन जब लॉकडाउन हटा तो लोगों ने खूब प्रॉपर्टी में निवेश किया। इससे बूम आ गया।

… इसलिए प्रॉपर्टी की खरीदी की तरफ रहा रुझान

{कोरोना के कारण लोग अब संकरे क्षेत्रों और गलियों में रहने की जगह खुले में मकान और प्लाॅट खरीदना पसंद कर रहे हैं। इससे जो नई कॉलोनियां कट रही हैं उनमें निवेश बढ़ रहा है। इससे इन कॉलोनियों में प्लाॅटों की खूब बिक्री हो रही है। { कोरोना के कारण तीन महीने तक लॉकडाउन लगा रहा। इससे लोगों का पैसा खर्च नहीं हो पाया। वहीं लोगों ने शादी सहित अन्य आयोजन रखे थे वे भी निरस्त हो गए। इसका भी पैसा बच गया। ऐसे में लोगों द्वारा प्राॅपर्टी में निवेश करना। {लॉकडाउन में शेयर बाजार का डाउन होना। वहीं प्राॅपर्टी में निवेश करने से अच्छा रिटर्न मिलना। { कोरोना के कारण राज्य सरकार द्वारा रजिस्ट्री में दो फीसदी स्टाॅम्प ड्यूटी में छूट देना। 7 सितंबर 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक यह छूट मिली थी। इससे स्टाॅम्प ड्यूटी 12.50 फीसदी से घटकर 10.50 फीसदी हो गई थी। इससे लोगों द्वारा रजिस्ट्री कराना।

आगे भी रहेगा बूम, क्योंकि 30 अप्रैल तक वर्तमान गाइडलाइन से रजिस्ट्री

नए वित्तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल 2021 से गाइडलाइन महंगी होना थी, लेकिन कोरोना के चलते और पूरे प्रदेश में सर्वर की समस्या होने के चलते राज्य सरकार ने वर्तमान गाइडलाइन से ही 30 अप्रैल तक रजिस्ट्री करने के आदेश दिए हैं। अब 30 अप्रैल तक लोग वर्तमान गाइडलाइन के हिसाब से ही रजिस्ट्री करा सकेंगे। यानी प्राॅपर्टी बाजार में आगे भी बूम ही रहेगा।
लक्ष्य से ज्यादा टारगेट प्राप्त किया है
जिला पंजीयक प्रभात वाजपेयी ने बताया कि मुख्यालय से हमें जो टारगेट मिला था। उससे ज्यादा लक्ष्य हमने हासिल किया है। लॉकडाउन के बावजूद भी लोगों का दस्तावेज पंजीयन के लिए अच्छा रुझान रहा। इससे टारगेट अचीव हुआ है।

खबरें और भी हैं…



Source link