- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- Today, People Of Bhind Urban Area Are Getting Vaccine, 3 Thousand 990 Vaccine Of Corona From Bhopal
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो।
- शहरी क्षेत्र के जिला चिकित्सालय और दस आंगनबाड़ी केंद्रों पर हो रहा वैक्सीनेशन
- वैक्सीन न लगपाने से ग्रामीण क्षेत्र के लोग मायूस होकर लौटे अपने घर
कोरोना महामारी को लेकर लोगों की दिलों की धड़कने बढ़ी हुई है। प्रदेश जैसे-जैसे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। वैसे-वैसे शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन वैक्सीन न लगने से लोग मायूस हो रहे हैं। क्योंकि आज सोमवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीका नहीं लगे। केवल भिंड शहरी क्षेत्र में जिला चिकित्सालय और आंगनबाड़ी केंद्रों पर ही आज वैक्सीनेशन हो पा रहा है।
वैक्सीन चाहिए पंद्रह हजार, उपलब्ध पांच हजार से कम
जिले में पहले ही दिन 1 अप्रैल को दस हजार छह सौ वैक्सीन लगाई गई थी। लोगों को वैक्सीन आने की जानकारी होते ही हर कोई कोरोना से मुक्ति पाने के लिए तत्पर हो रहा है। इधर शनिवार और रविवार को वैक्सीन न लगने से लोगों को सोमवार को वैक्सीन आने का इंतजार था। परंतु आज सोमवार को भोपाल से 4 हजार 990 ही टीके आए। इधर वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या पंद्रह हजार से अधिक हो चुकी है। भोपाल से जो वैक्सीन भेजी गई है। वह भिंड शहर में लगाई जाएंगी।
भिंड में पॉजिटिव मिल रहे ज्यादा इसलिए शहरी क्षेत्र पहले
जिला प्रशासन ने वैक्सीन की कम संख्या आने के कारण यह टीकों को शहरी क्षेत्र में लगाने का निर्णय लिया गया। इसके पीछे तर्क यह दिया जा रहा है कि भिंड शहरी क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव सबसे ज्यादा मिले हैं। जबकि आंचलिक व ग्रामीणों में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या कम रही है। इसलिए शहरी क्षेत्र में पहले लगाए जाएं। जिला प्रशासन ने भिंड जिला चिकित्सालय और दस आंगनबाड़ी केंद्रों पर ही टीकाकरण कराया। जबकि गोहद, मेहगांव, मालनपुर, मौ, गोरमी, फूप, अटेर, सुरपुरा, ऊमरी, रौन, मिहोना, लहार, दबोह और आलमपुर क्षेत्र के लोगों को सोमवार को वैक्सीनेशन नहीं हो सका।
वैक्सीन कम आई है इसलिए भिंड शहर में टीका लगाने का निर्णय लिया गया
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सतीश शर्मा का कहना है कि वैक्सीन 4 हजार 990 ही है। भिंड शहरी क्षेत्र में लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। वैक्सीन की उपलब्धता के साथ ही शेष जगहों पर टीकाकरण शुरू हो सकेगा।