- Hindi News
- Local
- Mp
- MP CM Shivraj Singh Chouhan On Lockdown; Madhya Pradesh Indore Bhopal Records Over 3398 Coronavirus Cases
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में रिकाॅर्ड 3398 नए कोराना संक्रमित मिले हैं। संक्रमण दर भी करीब 11% रही।
- 22 से 28 मार्च के बीच प्रदेश में 12,956 संक्रमित मिले थे, इस दौरान एक्टिव केस 5,593 भी बढ़े थे
- सीएम बोले- मैं लंबा लॉकडाउन नहीं चाहता हूं, आज शाम समीक्षा बैठक कर कुछ और निर्णय लिए जाएंगे
मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 3399 नए केस मिले हैं। जबकि इस दौरान 15 मौतें हुई हैं। प्रदेश में एक्टिव केस का आंकड़ा 22 हजार के पार हो चुका है। कोरोना के यह आंकड़े तब हैं, जब प्रदेश के 12 शहरों में रविवार का लॉकडाउन हैं। इंदोर, भोपाल और जबलपुर में पिछले तीन रविवार को लॉकडाउन रहा, लेकिन संक्रमण की रफ्तार पर इसका कोई खास असर नहीं रहा।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं लंबा लाॅकडाउन नहीं चाहता हूं। इससे रोजी-रोटी का संकट पैदा होता है। अस्पतालों में बेड की संख्या 10% तक बढ़ाई जा चुकी है। इसमें और इजाफा किया जा रहा है। वैक्सीनेशन तेज गति से कराया जा रहा है। फिलहाल मास्क और शारीरिक दूरी ही कोराना से बचने का उपाय है। उन्होंने कहा कि शाम को कोरोना की मौजूदा स्थिति की समीक्षा के बाद कुछ और निर्णय लिए जाएंगे।
प्रदेश में संक्रमण दर रविवार को भी संक्रमण दर में कोई कमी नहीं हुई। हालांकि 4 अप्रैल को रिकाॅर्ड 31 से ज्यादा टेस्ट हुए। पिछले एक सप्ताह (29 से 4 अप्रैल) के आंकड़े देखे तो इस दौरान 18,727 संक्रमित मिले और एक्टिव केस 7,504 बढ़े। जबकि 22 से 28 मार्च के बीच प्रदेश में 12,956 संक्रमित मिले थे। इस दौरान एक्टिव केस 5,593 भी बढ़े थे।
भोपाल-इंदौर में रिकाॅर्ड केस
भोपाल और इंदौर में लगातार कोराना संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में भोपाल में 549 केस मिले हैं, जबकि इंदौर में सबसे ज्यादा 788 नए केस का रिकार्ड है। जबलपुर में 236 और ग्वालियर में 146 से मिले हैं। प्रदेश में 20 अधिक केस वाले शहरों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है।
शाम 6 बजे सीएम भोपाल की सड़कों पर निकलेंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को शाम 6 बजे भोपाल के आनंद नगर,बरखेडा से 10 नंबर, बिट्टन मार्केट, न्यू मार्केट, बुधवारा व बैरागढ में कोरोना के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने सुबह बीजेपी के पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर जनजागरण अभियान चलाने की अपील की। मुख्यमंत्री आज कोरोना मरीजों के लिए बेड का इंतजाम को लेकर निजी अस्पतालों के संचालकों से भी बात करेंगे।