Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- साहित्यकार स्व. गंधर्व सिंह की 97 वीं जयंती पर साहित्यकारों को किया गया सम्मानित
साहित्यकार गंधर्व सिंह तोमर (चाचा) की वीं जयंती पर शहर के गौतम ऋषि गार्डन में गीत गंधर्व सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि समाजसेवी डॉ. शैलेंद्र परिहार ने कहा कि साहित्यकार समाज के मार्गदर्शक होते हैं, स्व. गंधर्व सिंह तोमर ऐसे ही साहित्यकार थे। उनकी रचना- उम्र कहती है जल्दी करो- जल्दी करो, ढेर सारे काम हैं हम किसे पूरा करें और किसे छोड़ दें…. सहित कई अन्य रचनाएं हम सभी को सतत रूप से आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। यहां बता दें चिकित्सक डॉ. विनोद सक्सैना की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, कामरेड देवेंद्र सिंह चौहान, कवि नरेश श्रीवास्तव मुरैना, गंगाशरण प्यासा मुख्य रूप से उपस्थित थे। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सुखदेव सिंह सेंगर कहा कि साहित्यकार समाज में दर्पण का काम करते हैं।
इनसे लोग प्रेरणा लेते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठन रोटी बैंक ,पशु आहार सेवा समिति, संजीवनी रक्तदान समूह, इंसानियत ग्रुप आदि के प्रमुखों का उनकी टीम के साथ प्रशस्ति पत्र, श्रीफल व अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। तेजप्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह व सुरेंद्र सिंह की ओर आयोजित कार्यक्रम की संयोजक संगीता तोमर ने सभी के प्रति आभार जताया। संचालन कवि रामकुमार पांडे व कवि अंजुम मनोहर ने किया। रचना पाठ कर किया स्व. तोमर को याद: कवि सम्मेलन में राकेश श्रीवास्तव सेंवढ़ा, डॉ. शिवेंद्र सिंह रौन, हरीबाबू निराला मिहोना, कौशलेंद्र सिंह बाराकलां, महावीर तन्हा, चंद्रशेखर कटारे, मनोज स्वर्ण, रामसिया करुण, गजेंद्र सिंह कुशवाह, हसरत हयात, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अंजुम मनोहर, उमा शर्मा, रामकुमार पांडे, संतोष अवस्थी, देवेंद्र सिंह तोमर, नरेश श्रीवास्तव आदि ने रचना पाठ किया।
इस मौके पर मिजाजी लाल जैन, रामशंकर शर्मा, गणेश भारद्वाज, कौशल शर्मा, इमरान खान, कहानीकार ए. असफल, शिवमंगल सिंह कुशवाह को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर भंवर सिंह नरवरिया, पंकज मेहरोत्रा, राहुल सिंह राजावत, अर्चना राजावत, अनिल सिंह राजावत, ज्योति तोमर, बबलू सिंधी आदि उपस्थित थे।