बिजली आपूर्ति में आ रहीं दिक्कतें: खस्ताहाल ट्रांसफॉर्मर बन रहे सिरदर्द, चाहे जब ट्रिपिंग, जनता हलाकान

बिजली आपूर्ति में आ रहीं दिक्कतें: खस्ताहाल ट्रांसफॉर्मर बन रहे सिरदर्द, चाहे जब ट्रिपिंग, जनता हलाकान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • सिटी सर्किल का पॉवर सिस्टम गड़बड़ाया, लोड में नहीं हो रही वृद्धि

शहर भर में रोजाना मेंटेनेंस कर विद्युत लाइन सुधारने और ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने विद्युत अधिकारियों द्वारा दावे किए जा रहे हैं, इसके बाद भी शहर का पॉवर सिस्टम गड़बड़ा रहा है। गर्मी के दिनों में भरी दोपहर में तीन-चार बार ट्रिप आना आम बात हो गई है। रात में भी लाइट बंद होने की शिकायतें बढ़ रही हैं।

इसकी वजह खस्ताहाल और खराब ट्रांसफॉर्मर हैं। बिजली अधिकारी अपनी परफॉर्मेंन्स बनाए रखने खराब ट्रांसफॉर्मरों की जानकारी सार्वजनिक नहीं करते हैं, जिसका खामियाजा लोड कम होने पर आम लोगों को बार-बार बिजली गुल होने पर उठाना पड़ता है। शहर के अधिकांश क्षेत्रों में हालात ये हैं कि ट्रांसफॉर्मर खुले और कटआउट की जगह तार लपेटे गए हैं।

  • जिन क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर से संबंधित शिकायतें आ रही हैं, उन सभी क्षेत्रों का सर्वे कराकर ट्रांसफॉर्मरों का सुधार कराया जाएगा, ताकि बिजली संबंधी समस्याएँ न आएँ। – आरके स्थापक सीई

मुख्य बाजार में हैं ऐसे हालात
इन दिनों गर्मी का असर बढ़ते ही अन्य बिजली उपकरणों के साथ ही एसी और कूलर का उपयोग बढ़ गया है, इस वजह से पॉवर लोड भी बढ़ने लगा है, मगर लोड के हिसाब से सर्वे कर ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता में वृद्धि नहीं किए जाने के कारण बार-बार ट्रिपिंग और सप्लाई बंद होने की शिकायतें बढ़ने लगी हैं। खासकर मुख्य बाजारों में दिन भर एसी और कूलरों का उपयोग हो रहा हैं, जिससे बिजली की हालत बिगड़ने लगी है।
चोरी के कारण भी लोड में आया भार

शहर के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली चोरी के कारण भी ट्रांसफॉर्मर में लोड बढ़ रहा है और बिजली सिस्टम गड़बड़ा रहा है। जिनमें भरतीपुर, भानतलैया, अधारताल, गढ़ा, रद्दी चौकी सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं।
परफॉर्मेंस के फेर में कम बताते हैं संख्या

जानकारों की मानें तो बिजली अधिकारियों का परफॉर्मेंस ट्रांसफॉर्मर फेलियर संख्या पर निर्धारित होता है, अगर महीने में 5 से अधिक ट्रांसफॉर्मर खराब होते हैं तो ऐसे अधिकारियों को फेलियर माना जाता है। जबकि इन दिनों 7 से 8 ट्रांसफॉर्मर खराब होना आम बात है मगर अधिकारी यह संख्या जाहिर नहीं करते हैं और आम जनता बिजली सप्लाई को तरस जाती है। पी-2

खबरें और भी हैं…



Source link