Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
होशंगाबाद2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को बूथ स्तर पर कार्यक्रम होंगे। इसमें पदाधिकारी व कार्यकर्ता बूथों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिलाध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार सुबह 10.30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी कार्यकर्ताओं को लाइव प्रसारण के माध्यम से संदेश देंगे। जिले 22 मंडलों के प्रत्येक बूथ पर कार्यक्रम मनाएंगे। इस मौके पर भाजपा के इतिहास और विकास व केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी।
अग्रवाल ने कहा कि मंगलवार शाम 6 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पूर्व खनिज निगम के अध्यक्ष शिव चौबे जिले के सभी विधायकगण, पूर्व विधायक, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता अपने अपने निवास स्थान पर दीप जलाकर स्थापना दिवस मनाएंगे।