मुरैना में रविवार को लॉकडाउन: कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए निर्णय, मंगलवार की जनसुनवाई स्थगित

मुरैना में रविवार को लॉकडाउन: कोरोना संक्रमण फैलने से रोकने के लिए निर्णय, मंगलवार की जनसुनवाई स्थगित


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुरैना9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मुरैना में लॉकडाउन के दौरान मेडिकल सेवाएं उपलब्ध रहेगी

ग्वालियर की तर्ज पर मुरैना में भी रविवार के दिन संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। घोषणा मंगलवार को जिला एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक में की गई है। इस घोषणा के पीछे मुख्य कारण कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकना है।

जिले में निरंतर बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। मंगलवार को जिला प्रशासन ने कठोर निर्णय लेते हुए हर रविवार के दिन पूरे जिले में लॉकडाउन लगाने की घोषणा कर दी है। यह लॉकडाउन शनिवार की रात 10 बजे से पूरे दिन रविवार को रहेगा तथा सोमवार की प्रातः 6 बजे खुलेगा। इस दौरान मेडिकल की दुकान, सब्जी, डेयरी व पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। कोरोना संक्रमण की वजह से जिला प्रशासन ने मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई भी स्थगित कर दी है। लॉकडाउन के दौरान जिले में इमरजेंसी वाहन चलेंगे। इसके साथ ही एक जिले से दूसरे जिले को जाने वाली बसें भी सीमित संख्या में चलेंगी।

झांकियां व पंडाल नहीं लगाएंगे
जिला प्रशासन ने घोषणा की है कि नवरात्र के दौरान जिले में कहीं भी झांकियां व पंडाल नहीं लगाए जाएंगे। मंदिरों में भी 5 से अधिक लोग नहीं जा सकेंगे। इसी प्रकार रमजान का महीना आ रहा है। मस्जिदों में भी 5 से अधिक लोग नहीं बैठ सकेंगे।

शादी व शवयात्रा के लिए लेनी होगी अनुमति

जिला प्रशासन ने आदेश दिया है कि अगर किसी के यहां पर शादी है तो उसे जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी तथा शादी में 100 व्यक्तियों से अधिक शामिल नहीं हो सकेंगे। इसी प्रकार शवयात्रा के लिए जिला प्रशासन से अनुमति लेनी होगी।

खबरें और भी हैं…



Source link