MP में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: हवाओं का रुख बदलने से दो दिन बाद गर्मी से राहत की उम्मीद; प्रदेश में खरगोन सबसे गर्म, पचमढ़ी में रात का पारा सबसे कम

MP में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: हवाओं का रुख बदलने से दो दिन बाद गर्मी से राहत की उम्मीद; प्रदेश में खरगोन सबसे गर्म, पचमढ़ी में रात का पारा सबसे कम


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Weather Change Again In Madhya Pradesh; Khargone Pachmarhi Temperature Today | Madhya Pradesh Weather News

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बड़े तालाब में गर्मी से निजात पाने के लिए बच्चे पानी में नहाते हुए।

  • राजस्थान की हवाओं के कारण फिर से मौसम बदलेगा
  • महीने के अंत तक पारा 44 डिग्री तक हो सकता है

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। 2 दिन बाद फिर मौसम करवट लेगा और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। यह राजस्थान में विंड पैटर्न में बदलाव के कारण होगा, जिससे गर्म हवाएं कम आएगी और मध्यप्रदेश में इसका असर पड़ेगा।

हालांकि बीते 24 घंटे में खरगोन में दिन का पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, तो पचमढ़ी में रात का पारा सबसे कम 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि अगले 2 दिन तक इसी तरह मौसम रहेगा। उसके बाद हवाओं का रुख बदलेगा। इससे प्रदेश में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

रात का पारा थोड़ा कम होगा

अभी दिन और रात के पारे चढ़े हुए हैं। पीके साहा ने बताया कि आज दिन का तापमान तो कल की तरह ही रहेगा, लेकिन रात के बारे में कुछ कमी होगी। हालांकि अभी तो कुछ जगहों पर यह 23 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक पहुंच गया है। अभी अधिकांश जिलों में यह 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक चल रहा है। सिर्फ पचमढ़ी, रायसेन, बैतूल, छिंदवाड़ा, खजुराहो, मंडला, रीवा और उमरिया में यह 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।

19 जिलों में दिन का पारा 40 से ज्यादा रहा

प्रदेश के 19 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। दतिया और खरगोन में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा तपे। हालांकि रात के तापमान की बात की जाए तो इंदौर और टीकमगढ़ में रात का पारा सबसे ज्यादा 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। भोपाल में भी यह 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

न्यूनतम तापमान वाले शहर

शहर रात का तापमान
पचमढ़ी 15.2
रीवा 16.0
रायसेन 16.2
खजुराहो 17.4
उमरिया 17.4

खबरें और भी हैं…



Source link