भोपाल में नहीं होगा पेड़ों का ट्रांसप्लांटेशन: हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, कहा- बिना शाखाओं वाले तनों को गाड़ देने से जीवित नहीं रह सकते – Jabalpur News

भोपाल में नहीं होगा पेड़ों का ट्रांसप्लांटेशन:  हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, कहा- बिना शाखाओं वाले तनों को गाड़ देने से जीवित नहीं रह सकते – Jabalpur News


भोपाल में पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने पेड़ों की कटाई और ट्रांसप्लांटेशन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। गुरुवार को मामले पर चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा एवं जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने सुनवाई की। हाईकोर्ट ने

.

मामले में बताया गया कि दैनिक भास्कर में 17 नवंबर को प्रकाशित खबर हुई थी। रेलवे के एक अन्य प्रोजेक्ट में राजधानी में 8000 से अधिक पेड़ों की कटाई हो चुकी है। 488 बचे हैं। कोर्ट ने इसे गंभीर पर्यावरणीय खतरा मानते हुए तुरंत रोक लगाने के निर्देश दिए।

भोपाल में एक प्रोजेक्ट के लिए काटे गए पेड़।

हस्तक्षेपकर्ता हरप्रीत सिंह गुप्ता ने प्रकाशित खबर के जरिए 17 और 20 नवंबर को प्रकाशित खबरों को लेकर बताया कि पेड़ों को ट्रांसप्लांट करने के बजाय उनकी बड़ी मात्रा में शाखाएं और हिस्से काटकर उन्हें समाप्त किया जा रहा है। बताया गया कि कोर्ट के आदेशों के बावजूद कटाई जारी है और पेड़ों को जिस तरह से परिवहन किया जा रहा है, उसमें उनके जीवित बचने की कोई संभावना नहीं है।

हाईकोर्ट को बताया गया कि रेलवे के अन्य प्रोजेक्ट में भी हजारों पेड़ कट रहे हैं। सुनवाई के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि मध्यप्रदेश में पेड़ों के ट्रांसप्लांटेशन की कोई पॉलिसी ही मौजूद नहीं है, फिर भी विभागों ने ‘शिफ्टिंग’ के नाम पर भारी संख्या में पेड़ काटने की अनुमति दे दी। सुनवाई पर कोर्ट ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि बिना शाखाओं वाले तनों को कहीं और गाड़ देने से वे जीवित नहीं रह सकते, यह ‘ट्रांसप्लांटेशन’ नहीं बल्कि सीधी कटाई है।

हाईकोर्ट ने मामले में गहरी नाराजगी जताते हुए विधानसभा सचिवालय, भोपाल के प्रिंसिपल सेक्रेटरी और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर को नोटिस जारी किया और अगली सुनवाई में स्वयं उपस्थित होने का आदेश दिया है।

साथ ही कहा कि अब तक ट्रांसप्लांट किए गए पेड़ों की तस्वीरें भी कोर्ट में प्रस्तुत करनी होंगी। अदालत ने स्पष्ट कहा कि अब फाइलों के आधार पर नहीं, बल्कि अधिकारी स्वयं सामने आकर जवाब देंगे। मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को निर्धारित की गई है।

ये खबरें भी पढ़ें…

1. भोपाल कोलार रोड पर पेड़ काटने पर NGT की आपत्ति

भोपाल के कोलार सिक्सलेन के निर्माण में कुल 4105 पेड़ों की कटाई का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में पहुंचा है। एनजीटी ने पेड़ काटने पर आपत्ति ली है और अगले 2 सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने को कहा है। 10 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी। पूरी खबर पढ़ें

2. भोजपुर रोड के लिए 1100 पेड़ काटे, बारिश बाद बनेगी

भोपाल की 11 मिल से बंगरसिया तक (भोजपुर रोड) 6 किमी सड़क 50 करोड़ रुपए से टू-लेन से फोरलेन में बदलेगी। इसके लिए करीब 1100 पेड़ काटे जा रहे हैं। फोरलेन की जद में करीब 100 पेड़ और आ रहे हैं। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की रोक के बाद इन्हें बचाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर संजय मस्के ने बताया, पेड़ों को बचाते हुए सड़क बनाएंगे।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें



Source link